शेषराव यादव छिंदवाड़ा एवं वैशाली महाले पांढुर्ना से अध्यक्ष घोषित हो सकते है ?
बाकी दावेदारों की जन्मकुण्डली में कही न कही दोष है, छिंदवाड़ा से गोविन्द चौरसिया की रिपोर्ट
Chhindwara 29 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- जिला भाजपा अध्यक्ष की घोषणा आज या कल हो जावेगी नये वर्ष में भाजपा को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल जायेगा। छिंदवाड़ा से शेषराव यादव एवं पांढुर्ना से श्रीमती वैशाली महाले प्रबल दावेदार है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार ये दोनों अध्यक्ष भाजपा के लिए शुभंकर है, क्योकि पहली बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव जीता है।
दोनों की अध्यक्षों को यह उम्मीद है पार्टी नियमित अध्यक्ष बनायेगी, भाजपा ने जिलाध्यक्ष बनाने हेतु कुछ शर्ते रखी है, जिसके दोनों अध्यक्ष फिट बैठते है, जिले के पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी भी कर ली है, दोनों जिलों में अध्यक्ष बनने की लम्बी लाईन है।
पांढुर्ना में वैशाली महाले के अलावा, राहुल मोहोड़ व राजू परमार दावेदार है, राहुल मोहोड़ की दावेदारी कमजोर हो गई क्योकि उनकी उम्र कम है, राजू परमार पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके है।
बताया जाता है प्रदेश में 10 महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाना है वैशाली महाले वर्तमान में पांढुर्ना की एक मात्र जिला भाजपा की अध्यक्ष है इसीलिए ये प्रबल दावेदार है।
छिंदवाड़ा से शेषराव यादव प्रबल दावेदार है, इसके अलावा जितने भी दावेदार है उनके पीछे कुछ न कुछ कारण है जिससे वे जिलाध्यक्ष नहीं बन सकते। जितने दावेदार है उनकी जन्मपत्री विरोधियों ने निकाल ली है।
शेषराव यादव भाजपा के पुराने कार्यकर्ता है, इन्होने सुन्दरलाल पटवाजी को सांसद बनवाया था। जिले में गुटबाजी है जो जग जाहिर है सबको पता है कि कौन-किस गुट का है।
शेषराव यादव 60 वर्ष के है एवं दोनों गुट में सामानजस्य बनाकर चलेंगे, जिससे भाजपा संगठन सुचारू रूप से चल सके।
बताया जाता है दोनों ही अध्यक्ष भाजपा के लिए शुभंकर है को भाजपा की कमान मिल सकती है।





