WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

हॉट एयर बलून और पैरा मोटर का लुफ़्त उठा रहे पर्यटक

तामिया एडवेंचर फेस्टिवल के दूसरे दिन सुबह से पर्यटकों में उत्साह

Chhindwara 29 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- जिला प्रशासन व मध्य प्रदेश टूरिज्म द्वारा आयोजित तामिया एडवेंचर फेस्टिवल के दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही पर्यटक रोमांच का अनुभव करते रहे। मुंबई, नागपुर, भोपाल, जबलपुर और बालाघाट सहित छिंदवाड़ा के कोने-कोने से आए पर्यटकों ने हॉट एयर बलून, पैरा मोटर सहित अन्य एक्टिविटी का आनंद उठाया।

पातालकोट के रातेड़ बेस में चल रहे एडवेंचर कैम्प में पर्यटकों के नाइट स्टे की भी व्यवस्था की गई है।तमिया एडवेंचर फेस्ट 2024 का आयोजन 28 दिसबंर 24 से 02 जनवरी 25 तक होगा। यहां पर हॉट एयर बेलून, पैरासेलिंग, जिप लाईन, एटीवी बाइक, रॉक क्लाईविंग, बर्मा ब्रिज, स्टार गेंजिग, रोप आपेस्टिकल, कमांडोनेट, रायफल सूटिंग/आर्चरी, बंजी इंजेक्शन, बंजी पेड, बुल राईड जैसी साहसिक गतिविधियां संचालित हो रहीं हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!