WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

जनकल्याकारी योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ देने चल रहा है अभियान

Seoni 01 January 2025

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में संपूर्ण जिलें में सुशासन सप्ताह एवं मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान अंतर्गत ग्रामवार एवं वार्डवार शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। अभियान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने की कार्रवाई की जा रही हैं।

02 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी-

गुरूवार 02.01.2025 को जनपद पंचायत घंसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्जनपुर, बरेला, साल्है पानी, रूपदौन माल, बिनेकीकलां, कुदवारी, सर्रा। जनपद पंचायत कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत जीरेवाडा, टुरिया, सतोषा, पचाधार, मोहगांव। जनपद पंचायत छपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकरी, कौडियामाल, तेदनी, भटमतरा। जनपद पंचायत बरघाट अंतर्गत ग्राम पंचायत कन्हरगांव, काचना, धारनाकलां, खामी, मोहगांव, आखीवाडा। जनपद पंचायत लखनादौन अंतर्गत ग्राम पंचायत घोगरीनागन, बटका, जोगीगुफा, जौबाखैरनारा, आमई। जनपद पंचायत केवलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत भरवेली, ढुटेरा, पांजरा, नेवरगांव, चिरचिरा, पोगार। जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघोडी, समनापुर, मोरडोगरी, मोहगांव, समनापुरमाल, पौडी, सिमरिया, नगझिर, मुगवानीखुर्द, छीतापार, सुकवाह में शिविर आयोजित होंगे।

शिविर के दौरान इन योजनाओं का मिलेगा लाभ-

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, किसान सम्मान निधि, किसान कल्याण योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, दिव्यांग छात्रवृति व पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बहुविकलांग पेंशन, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, संबल योजना, प्रसूति सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, मृत्यु की दशा में श्रमिकों के परिवारों को अनुग्रह सहायता योजना, पीएम सम्मांन निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मछुआरा क्रेडिट कार्ड, पशुपालक क्रेडिट कार्ड, उद्यम क्रांति योजना सहित अन्?य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!