मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

संत रविदास जी के बताए सतमार्ग पर चल रही भाजपा सरकार – मीना बिसेन

गुरु पूर्णिमा पर संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर जिलेभर में जले 650 दीप, स्वच्छता अभियान भी चला

संत रविदास जयंती सिवनी भाजपा – संत रविदास जी के बताए सतमार्ग पर चल रही भाजपा सरकार : मीना बिसेन

Seoni 29 July 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में उत्तर मंडल के टैगोर वार्ड तथा दक्षिण मंडल के अंबेडकर वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर एवं छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर में 650 दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही जिले के सभी मंडलों में धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर संत रविदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
सिवनी में भाजपा द्वारा संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम।
सिवनी में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर 650 दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

गुरु पूर्णिमा पर सेवा और समर्पण का लिया संकल्प

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि भारत सदैव ऋषियों, संतों और तपस्वियों की पावन भूमि रहा है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी को अपने गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में संत रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मना रही है और समाज में सेवा, समरसता एवं सद्भाव का संदेश पहुंचा रही है।

सिवनी में भाजपा द्वारा संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम।
सिवनी में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर 650 दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

संत रविदास ने समाज को दी समरसता की दिशा

श्रीमती बिसेन ने कहा कि संत रविदास जी महान संत एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव, कुरीतियों और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनका जीवन प्रेम, समानता और मानवता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की सोच थी कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन व्यतीत करे तथा सभी वर्ग एक सूत्र में बंधकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

संतों की वाणी जीवन को देती है नई दिशा

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि संतों की शिक्षाओं को यदि जीवन में आत्मसात किया जाए तो व्यक्ति का जीवन सुख, शांति और सदाचार से परिपूर्ण हो जाता है। संत रविदास जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज को भक्ति, समानता और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वर्षभर होंगे विभिन्न आयोजन

उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें कलश यात्रा, रथ यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान, स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामाजिक समरसता के कार्यक्रम शामिल रहेंगे। जिला मुख्यालय से भी कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो जिले के विभिन्न मंडलों तक पहुंचेगी।

सिवनी में भाजपा द्वारा संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम।
सिवनी में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर 650 दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने संत रविदास मंदिर में की पूजा-अर्चना

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह के समय आयोजित कार्यक्रम के तहत सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने भाजपा उत्तर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ टैगोर वार्ड स्थित संत शिरोमणि रविदास जी महाराज मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा संत रविदास जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से संत रविदास जी के बताए समरसता, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

विधायक श्री राय ने कहा कि संत रविदास जी के संदेशों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढऩा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गुरु पूर्णिमा पर सेवा, सद्भाव और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल भाजपा जिला महामंत्री गजानन पंचेश्वर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष नगपुरे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री अजय डागोरिया,जिला मंत्री गोपाल पवमें, तरूण मुनिया टांक, संत रविदास उत्थान समिति के अध्यक्ष रूपचंद चौधरी, राजेश बुंदेला, राहुल चौधरी, बासोरी लाल अहिरवार, रवि महाजन, ओम चौधरी,दीपक कबीर, सुशील अहिरवार, श्रीमती शीतल बुन्देला, श्रीमती उषा मांगोरे,रानी संगीता कबीर,नरेश माना ठाकुर, शशि अहिरवार अधिवक्ता विनोद सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निशा नाग अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र डहरिया उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह राहँगडाले, दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, महामंत्री रोहित पप्पी मेहरोलिया, दक्षिण मंडल महामंत्री राजू यादव, बादल बेन,हरि ओम सोनी अनिल कश्यप सुशील कश्यप लवकेश त्रिवेदी, दीपक बघेल राजा पराते, अनीता कश्यप,खुशाल माना ठाकुर रघुवीर अहिरवार, अरविंद अहिरवार ज्ञानी अहिरवाल, निक्कि अहिरवार, सचिन अहिरवार, विक्की अहिरवार, अब्बू अहिरवार, अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर मंडल अध्यक्ष प्रमोद अहिरवार, दक्षिण मंडल अध्यक्ष सुनील डहेरिया, नगर मंडल उपाध्यक्ष आशीष टिंकू ठाकरे पंकज भगत नगर मंत्री अखिलेश पांडे अंकित दुबे, मयूर दुबे जय श्रीवास्तव मयंक सोनी, राजेंद्र यादव सुखदेव वंशकार सहित भाजपा और सामाजिक कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे 

यह भी पढ़े :-

गुरु पूर्णिमा पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने संत गुरु रविदास को किया नमन

हर शुक्रवार जनता के बीच होंगे मंत्री, विधायक और कलेक्टर, मध्यप्रदेश में ‘जनविश्वास अभियान’ का बड़ा आगाज

भारत मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नीट 2026 में सफलता का परचम: शासकीय स्कूलों के 44 विद्यार्थियों का सांसद बंटी विवेक साहू ने किया सम्मान 

https://newsonair.gov.in/bjp-announces-seven-month-nationwide-campaign-to-commemorate-sant-guru-ravidas-650th-birth-anniversary/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button