छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

नकुलनाथ की ओर से अजमेर शरीफ में पेश की जाएगी चादर अमन, चैन की मांगी दुआ

Chhindwara 07 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ की ओर से प्रसिद्ध सूफी संत हजऱत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की राजस्थान राज्य के अजमेर स्थित दरगाह पर चादर पेश की जाएगी। आज श्री नकुलनाथ ने निज निवास कमलकुंज से मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगकर अजमेर शरीफ में चादरपोशी हेतु चादर भेजी। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के सालाना उर्स के अवसर पर छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना जिले के अनुयायी को बधाई व शुभकामनाएं दी। भारतवर्ष की पहचान कही जाने वाली गंगा जमुना तहजीब व सामाजिक सदभाव को हमेशा ही ख्वाजा गरीब नवाज की शिक्षा ने मजबूती प्रदान की है।

नकुलनाथ की ओर से भेजी गई चादर को अजमेर शरीफ की दरगाह पर पेश किया जाएगा। नकुलनाथ ने अपने संदेश में सभी को उर्स की मुबारकबाद देते हुए जिले, प्रदेश व देश में अमन-चैन व भाईचारे की कामना की। श्री नकुलनाथ ने विश्व शांति की दुआ के साथ कमलकुंज से चादर रवाना की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, गुरुचरण खरे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। चादर लेकर कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष फिरोज खान, तौसिफ सिद्धिकी, सांसद प्रतिनिधि जाकिर परवेज, इरफान मंसूरी, शानू कुरैशी व नरेश पटेल अजमेर शरीफ रवाना हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!