क्राइमसिवनी

हेराफेरी कर भू माफिओं को हस्तांतरित जमीन ग्राम उपयोग के लिये सुरक्षित करने की गुहार

Seoni 09 January 2025
सिवनी यशो :- सिवनी बंडोल राजस्व निरीक्षक मंडल के ग्राम लामटा में खसरा नं. 196 की 1.830 हे. भूमि ग्राम की निवासी श्रीमती सोमती बाई पति स्व. रामचरण मेहरा को घास मद की जमीन भरण पोषण एवं जीविकोपार्जन के लिये दी गयी थी । श्रीमती सोमवती बाई को आवंटित इसी भूमि पर ग्राम के सार्वजनिक कार्यक्रम संपन्न होते है । ग्राम के द्वारा अबला महिला को जीवकोपार्जन के लिये दया में दी गयी भूमि जिस पर ग्रामवासी समय समय पर धार्मिक और सामाजिक आयोजन करते थे इस भूमि को श्रीमती सोमवती बाई ने भू माफियाओं से सांठ गांठ कर झूठे दस्तावेज बनाकर बेच दी गयी है, ग्राम के सैकड़ो महिला पुरूषों ने आज जिला मुख्यालय पहुँच कर जिला कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी मेघा शर्मा को ज्ञापन सौंपा है ।

हेराफेरी कर भू माफिओं को हस्तांतरित जमीन ग्राम उपयोग के लिये सुरक्षित करने की गुहार - Seoni News

वह जमीन जिस पर ग्राम का मेला लगता है, दंगल होता है मढ़ई भरती है भागवत कथा होती है यह भूमि भू माफियाओं को बेचे जाने की सूचना मिलने पर ग्राम के सैकड़ो महिला पुरूषों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर दस्तावेजों में छेड़छाड कर विक्रय भूमि पर रोक लगाने की मांग की है । उन्होंने आवेदन देकर मांग की है कि फर्जी तरीके से भू माफिओं को बेची गयी भूमि को निरस्त कर भूमि को ग्राम के सार्वजनिक उपयोग के लिये सुरक्षित किया जाये ।
ग्रामीणों का कहना है कि इस भूमि पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ ही माँ बंजारी, हनुमान जी एवं अन्य देवी देवताओं के मंदिर है इस भूमि से भू माफिओं को अलग किया जाये और ग्राम को भूमि दी जाये ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button