WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

हर्रई नगर परिषद में हुए गबन का पेश नहीं हुआ चालान

भाजपा के दबाव में वित्तीय घोटाले की रोक दी कार्रवाई: परतेती

Chhindwara 12 January 2025
छिंदवाड़ा यशो :- चाल, चरित्र व चेहरे की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार का चरित्र बड़ा ही दागदार है जिसमें घोटाले, गबन, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के दाग तो लगे ही है साथ ही भाजपा भी इनसे सनी है। दूसरा पहलू यह है कि भाजपा पार्टी एक वॉशिंग मशीन है जिसमें भाजपाई डिटार्जेंट पाउडर व साबुन का इस्तेमाल होता है जिनसे संगीन से संगीन दाग भी धुल जाते हैं या फिर छिपाए जाते हैं। इसका प्रत्यक्ष व सबसे बड़ा प्रमाण वर्ष 2016 में नगर परिषद हर्रई में हुआ गबन है जिसमें अमरवाड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक कमलेश शाह की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी शाह सहित अन्य आरोपी है। इस मामले में अपराध पंजीबद्ध होने के बावजूद आज तक चालान पेश नहीं होना भाजपा के चरित्र को बयां कर रही। उक्त उदगार जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस एसटी सेल जिलाध्यक्ष रामनारायण परतेती ने व्यक्त किए।

कांग्रेस एसटी सेल जिलाध्यक्ष ने जारी बयान में आगे कहा कि वर्ष 2016 के दौरान नगर परिषद हर्रई में करोड़ों रुपये का गबन हुआ था। तात्कालीन सीएमओ राजेन्द्र कुमार सिंह ने इस मामले की जांच एवं निष्पक्ष कार्रवाई हेतु हर्रई पुलिस थाना में आवेदन प्रस्तुत किया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों व जब्ती चैक के आधार पर नगर परिषद की तात्कालीन अध्यक्ष श्रीमती माधवी शाह भी दोषी पाई गई थी। अमरवाड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक कमलेश शाह की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी शाह व तात्तकालीन सीएम राजेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य के खिलाफ गबन का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस प्रकरण की सम्पूर्ण जांच व दस्तावेजी कार्रवाई पूर्ण होने के बावजूद आज तक चालान पेश नहीं किया जाना भाजपा सरकार पर अनेकों सवाल खड़े कर रही है जिसका जवाब भाजपा के किसी जिम्मेदार के पास नहीं है।

भाजपा की वॉशिंग मशीन का लिया सहारा

कांग्रेस एसटी सेल जिलाध्यक्ष रामनारायण परतेती ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि विधायक कमलेश शाह स्वयं व अपनी धर्मपत्नी श्रीमती माधवी शाह को गबन के अपराध से बचाने के लिए भाजपा में चले गए, क्योंकि देश, प्रदेश व जिले में भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें शामिल होते ही सारे अपराध माफ कर दिए जाते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!