10 चक्का ट्रक में थे गौवंश हिंदू संगठनों ने कराया मुक्त
Chhindwara 12 January 2025
छिंदवाड़ा यशो :- राष्ट्रीय हिंदू सेना जिलाध्यक्ष यमन साहू ने बताया है कि शनिवार की सुबह तकरीबन 8बजे राष्ट्रीय हिंदु सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय जी ने सूचना दिया था कि एक ट्रक सिवनी की तरफ से गौवंश से भरा 10 चक्का ट्रक आ रहा है जिसमे उपर बोरे भरे है ओर अंदर गौवंश भरे हुऐ है जैसे ही ट्रक दिखा तो राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता की मुस्तेदी के चलते गौवंश से भरी गाडी क्रमांक रूश्च09्रश्व 1120 पकड़ा गया जिसका पीछा राष्ट्रीय हिंदु सेना के अजय चंद्रवंशी ओर हेमंत साहू द्वारा उमरिया इशरा से पीछा किया गया । जहां अतरवाड़ा के पास राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता पदाधिकारियो की सूझबूझ से पकडा गया जिसमे एक तस्कर पकड़ाया एक फरार हो गया।
गाडी को देखा तो उसमें गौवंश क्रूरता पूर्वक डबल पाटेशन मे ठूंस- ठूंसकर गौवंश भरे हुए थे जो भूखे प्यासे थे इन गौवंशों को महाराष्ट्र्र कत्लखाना वध हेतु ले जाया जा रहा था । सभी गौवंश को पुलिस के सहयोग से सभी को मेघासिवनी गौ शाला में सुरक्षित उतार दिया गया । कार्यवाही में राष्ट्रीय बजरंदल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत छात्र परिषद जिलाध्यक्ष विजय गौली निर्भय पटेल हनी राजपूत, दीपक निर्मलकर, कमलेश चंद्रवंशी, अतुल गोली, अजय नायक एंव पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।



