WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

युवा दिवस पर सामूहिक सूर्यनमस्कार का कार्यक्रम संपन्न

Seoni 12 January 2025
सिवनी यशो:- स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिन ”युवा दिवसÓÓ के अवसर पर पूर्व वर्षों की भांति प्रात: 09:00 से 10:30 तक एक ही समय एवं दिशा निर्देश पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के प्रांगण में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस.कुमरे के मार्गदर्शन में किया गया।

युवा दिवस पर सामूहिक सूर्यनमस्कार का कार्यक्रम संपन्न - Seoni News

सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम में दिनेश राय “मुनमुन” विधायक सिवनी, आलोक दुबे भाजपा जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, विभिन्न योग समिति के सदस्यों, समस्त जिला विभाग प्रमुखों, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, शिक्षिका, स्कूली बच्चों एवं पत्रकारगणो की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में माँ सरस्वती जी एवं स्वामी विवेकानन्द जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम भोपाल एफ.एम. केन्द्र एवं विविध भारती केन्द्र द्वारा प्रसारित पल-प्रतिपल कार्यक्रम अनुरूप सम्पन्न हुआ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!