चालू 11 के.व्ही लाइन में आउटसोर्स कर्मचारी को चढ़ाकर मार डाला बिजली विभाग ने
Seoni 14 January 2025
सिवनी यशो:- लखनादौन के खुर्सीपर में बिजली विभाग में कार्यरत आउटसोर्स (Outsource) कर्मचारी भुवन भलावी की 11 केवी लाइन के संपर्क में आने से मौत हो गई। घटना के समय भुवन घंटों तक बिजली के खंभे पर लटका रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली विभाग के कर्मचारी भुवन को खंभे पर काम करने के लिए ले गए थे। हादसे के के काफी समय बाद बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई और न ही समय पर एंबुलेंस पहुंची। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
यहाँ बता दें कि यह नियम है कि विजली विभाग में कोई भी कर्मचारी विद्युत पोल में कार्य उसी शर्त पर करता है जब उसे बिजली बंद होने का परमिट मिल जाता है और यह परमिट विभागीय उपयंत्री प्राप्त कर एक कुशल कर्मचारी को आउटसोर्स कर्मचारी के साथ भेजता है आउट सोर्स कर्मचारी को विद्युत पोलों पर चढ़ाकर काम कराने का प्रावधान नहीं है परंतु सिवनी जिले में विद्युत विभाग के अधिकारी आउट सोर्स कर्मचारियों से मनमाना काम ले रहे है । इसकी बजह यह है कि विभाग के रेगुलर कर्मचारी अधिकारियों के आदेशों का पालन करते नहीं है और आउट सोर्स के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धौंस देकर उनसे अधिक काम तो लिया ही जाता है इसके साथ ही जोखिम वाले सारे काम उन्हीं से कराये जाते है और उनकी सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखा जाता । लखनादौन के समीप खुर्सीपार में बिजली विभाग में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारी भुवन उम्र लगभग 28 वर्ष जोगीवाड़ा निवासी के द्वारा 11 के वी लाईन में खम्बे पर चढ़कर काम करने के दौरान मृत्यु हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार भुवन भलावी 11 के वी लाइन का काम करते समय बहुत देर तक करेंट से झटपटाता रहा और खाम्मे के ऊपर चीपका रहा । स्थानीय जागरूक नागरिक द्वारा नगर पंचायत सी एम ओ को फोन द्वारा सूचना दी गयी नगर परिषद ने स्काई लिफ्ट के साथ नगर पार्षद के कर्मचारी को भेज कर शव को उतर गया ।
कीआउट सोर्स कर्मचारी भुवन भलावी की बिजली के करेंट लगने से एक हाथ कट कर खम्मे के नीचे गिरा पड़ा था ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद लखनादौन पावर हाउस में कार्यरत किलिनर हनुमत के साथ भुवन भलावी को खुर्सीपार जाकर लोहे के खम्मे पर लगे बिजली के तार में कार्य करने के लिये भेजा गया। जिस में हनमत किलीनर नेे भुवन भलावी करेंट की चपेट में आ जाने और हाथ कट गिरने की सूचना पावन हाऊस को देकर लाइन बंद करायी गयी । जिसका सीधा अर्थ है कि बिना लाईन बंद किये भुवन को लाईन सुधारने के लिये भेज दिया गया था ।
बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आउटसोर्स कर्मचारी भुवन भलावी की मौत हो गई। घटना के बाद बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई और न ही समय पर एंबुलेंस पहुंची। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बिजली विभाग के कर्मचारी की लखनादौन में हुई मौत पहली नहीं है इसके पूर्व भी विभागीय लापरवाही के कारण मौते हो चुकी है और विभाग की लापरवाही पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती । दुर्घटनाओं के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी कोई सुधार और कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है और श्रम विभाग भी आऊट सोर्स कर्मचारियों के हितों की चिंता नहीं करता । लखनादौन में जो कुछ भी हुआ है उसका मानवीय आधार पर सूक्ष्म परीक्षण कराना चाहिये ।
लखनादौन के समीप खुर्सीपार में बिजली विभाग में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारी भुवन उम्र लगभग 28 वर्ष जोगीवाड़ा निवासी के द्वारा 11 के वी लाईन में खम्बे पर चढ़कर काम करने के दौरान मृत्यु हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार भुवन भलावी 11 के वी लाइन का काम करते समय बहुत देर तक करेंट से झटपटाता रहा और खाम्मे के ऊपर चीपका रहा । स्थानीय जागरूक नागरिक द्वारा नगर पंचायत सी एम ओ को फोन द्वारा सूचना दी गयी नगर परिषद ने स्काई लिफ्ट के साथ नगर पार्षद के कर्मचारी को भेज कर शव को उतर गया ।
कीआउट सोर्स कर्मचारी भुवन भलावी की बिजली के करेंट लगने से एक हाथ कट कर खम्मे के नीचे गिरा पड़ा था ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद लखनादौन पावर हाउस में कार्यरत किलिनर हनुमत के साथ भुवन भलावी को खुर्सीपार जाकर लोहे के खम्मे पर लगे बिजली के तार में कार्य करने के लिये भेजा गया। जिस में हनमत किलीनर नेे भुवन भलावी करेंट की चपेट में आ जाने और हाथ कट गिरने की सूचना पावन हाऊस को देकर लाइन बंद करायी गयी । जिसका सीधा अर्थ है कि बिना लाईन बंद किये भुवन को लाईन सुधारने के लिये भेज दिया गया था ।
बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आउटसोर्स कर्मचारी भुवन भलावी की मौत हो गई। घटना के बाद बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई और न ही समय पर एंबुलेंस पहुंची। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बिजली विभाग के कर्मचारी की लखनादौन में हुई मौत पहली नहीं है इसके पूर्व भी विभागीय लापरवाही के कारण मौते हो चुकी है और विभाग की लापरवाही पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती । दुर्घटनाओं के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी कोई सुधार और कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है और श्रम विभाग भी आऊट सोर्स कर्मचारियों के हितों की चिंता नहीं करता ।