धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

हज तरबियत केम्प का आयोजन 19 जनवरी को

Hajj training camp organized on 19 January

Seoni 14 January 2025

सिवनी यशो:- सेंट्रल इंडिया खादिम उल हुज्जाज कमेटी सिवनी के तत्वावधान में अज़ीमोश्शान एक रोज़ा हज तरबियत केम्प का आयोजन आगामी 19 जनवरी 2025 बरोज़ इतवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बड़ी ज्यारत के पास रायल लांन जबलपुर रोड सिवनी में रखा गया है ।

उक्त हज प्रशिक्षण शिविर में मास्टर हज ट्रेनर अलहाज डाक्टर सैय्यद इक़बाल हाशमी, अतीक़ अहमद ख़ान भोपाल एवं स्थानीय मास्टर हज प्रशिक्षक अब्दुल वाहिद समर और मोहम्मद साबिर ख़ान आज़मीने हज को भारतीय हज समिति के निर्देशानुसार प्रशिक्षित करेंगे ।

कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल मोईन खान ने बताया कि प्रत्येक हज यात्री को अपनी हज? यात्रा शुरू करने से पूर्व 3 बार हज से संबंधित प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है इस वर्ष सिवनी जि़ले से लगभग 75 हुज्जाज ऐ किराम मक्का शरीफ़ व मदीना शरीफ़ आगामी माह मई में हज यात्रा पर जायेंगे ।

आगे यह भी बताया गया कि इस हज तरबियत केम्प में सिवनी जि़ला के अलावा पड़ोसी जि़ला जबलपुर ,नरसिंहपुर, मंडला छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडोरी के भी आज़मीने हज को प्रशिक्षित किया जाता है, जो कि विगत कई वर्षों से सेंट्रल इंडिया खादिम उल हुज्जाज कमेटी सिवनी ने यह सिलसिला जारी किया हुआ है ।

कमेटी सिवनी के सचिव मोहम्मद साबिर ख़ान ने तमाम आज़मीने हज से मौअद्देबाना गुज़ारिश है कि वो इस हज? प्रशिक्षण शिविर में समय पहले तशरीफ़ लाए और फायदा हासिल करें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!