विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे हुआ एसपीएल का समापन समारोह
Seoni 14 January 2025
सिवनी यशो:- बीते रविवार 12 जनवरी को नगर के बड़ा मिशन स्कूल मैदान मे आयोजित सिवनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे श्री राय का समिति द्वारा फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्री राय ने मध्य मैदान पर फायनल खेल रही टीमें के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात मैदान के चारों ओर भ्रमणकर खेल प्रेमी दर्शकों का अभिवादन किया। फाइनल मैचों के समापन के पश्चात विधायक श्री राय के करकमलों से विजेता एवं उपविजेता टीमों एवं प्रतियोगिता के सहयोगियों को पुरुस्कारों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर *सर्वश्री* संतोष अग्रवाल जी वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, नरेन्द्र ठाकुर जी अध्यक्ष प्रतियोगिता समिति, श्रीमती मीना बिसेन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदीप राय जिला भाजपा उपाध्यक्ष, आनंद शर्मा जिला भाजपा उपाध्यक्ष, शफीक खान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, राजू यादव पार्षद, उर्मिला जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, अखिलेश खेडीकर, अजय पांडे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, अभिषेक दुबे, योगेश राजपूत, काबिज खान, अफरोज खान, रंजीत खरे, आसिफ पटेल, जीशान खान, आशु अग्रवाल, फिऱदौस ख़ान, अर्पित मिश्रा, अवधेश बघेल, राजा बघेल, मोहम्मद जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या खेल प्रेमी दर्शकों की उपस्थिति रही।





