संविधान गौरव अभियान के तहत 23 जनवरी को संगोष्ठी आयोजित
भाजपा अजा. मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश जाटव मुख्य वक्ता के रूप में संगोष्ठी में होंगे शामिल
Mandla 22 January 2025
मंडला यशो :- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 नवंबर 2015 को भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस संपूर्ण भारत में मनाया गया सभी के लिए संविधान पवित्र एवं सर्वोच्च है तबसे प्रत्येक वर्ष संविधान के सम्मान में संविधान दिवस मनाते आ रहे हैं भारतीय संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर संविधान निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में पंचतीर्थ के निर्माण के साथ अनेक प्रेरणात्मक कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेतृत्व में संभव हुए हैं भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। मण्डला नगर में 23 जनवरी को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश जाटव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा की उपस्थिति में संविधान गौरव अभियान के तहत स्थानीय उदय चौंक में संगोष्ठी आयोजित की गयी है।
संगोष्ठी का आयोजन दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अनेक वक्ता संविधान गौरव अभियान के तहत अपना वक्तव्य प्रदान करेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यक्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जीवन दर्शन एवं उनके संघर्षों का स्मरण करते हुए उनके द्वारा निर्मित संविधान के गौरव पर चर्चा होगी। उपरोक्त संगोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जिले के नागरिकों से उपस्थिति हेतु आग्रह किया गया है।
24 जनवरी को जिले के सभी 19 मण्डलों में संविधान गौरव अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित होगी
भारतीय जनता पार्टी के सभी 19 मण्डलों में एक साथ संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गयी है इस आयोजन में मण्डल के कार्यकर्ता आम नागरिक एक साथ एकत्रित होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं नीति निर्देशक तत्वों को पढ़ेंगे एवं इस पर संक्षिप्त चर्चा होगी। भारत रत्न श्रद्वेय बाबा भीमराव अंबेडकर जी के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी प्रतिबद्वता के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जायेगा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।



