छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिंदवाड़ा से शेषराव यादव पुन: जिलाध्यक्ष घोषित

Chhindwara 23 January 2025

छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत भाजपा जिला अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत छिंदवाड़ा और नरसिंगपुर जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी हे । बीजेपी ने अभी तक कुल 59 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।
बीजेपी ने छिंदवाड़ा से शेष राव यादव को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं नरसिंहपुर में रामस्नेही पाठक को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। छिंदवाड़ा के शेष राव यादव कार्यवाहक जिला अध्यक्ष थे। अभी भी तीन जिला अध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। इनमें इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण और निवाड़ी जिले शामिल हैं।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को प्रदेश भाजपा ने शुभकामनाएँ दी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button