मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को विधायक दिनेश राय मुनमुन ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

नवनिर्मित विद्यालय भवन का निरीक्षण किया, भाजपा कार्यालय मे भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को विधायक दिनेश राय मुनमुन ने श्रद्धापूर्वक किया नमन - Seoni News

Seoni 23 January 2025
सिवनी यशो:- गुरुवार 23 जनवरी को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सहभागिता किया। आज नगर में स्थित ई.एफ.ए. शासकीय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक एवं जय हिन्द का नारा बुलंद करने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्य अतिथि के रूप मे सहभागिता किया तथा विद्यालय प्रांगण मे स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम मे सर्वप्रथम मां सरस्वती जी का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम आरंभ कराया। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी का फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात श्री राय नवनिर्मित विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी नगर के बारापत्थर राशि लान मे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती अवसर पर आटो यूनियन द्वारा आयोजित समारोह मे शामिल हुए। जहां पर यूनियन पदाधिकारियों द्वारा आपका शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंटकर फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को विधायक दिनेश राय मुनमुन ने श्रद्धापूर्वक किया नमन - Seoni News

इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय मे नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी को शाल, श्रीफल भेंटकर पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस अवसर सर्वश्री संतोष अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला भाजपा, युवराज सिंह राहंगडाले जिलाध्यक्ष भाजयुमो, श्याम मिलन पांडे, नितेंद्र गुड्डू बघेल, अखिलेश खेडीकर, सतीश दुबे, गौरव बिसेन जी की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button