मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मैं भी बाघ और हम है बदलाव” की तर्ज पर आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम

Seoni 23 January 2025
सिवनी यशो:- दक्षिण सिवनी वनमण्डल (सा.) अंतर्गत वन परिक्षेत्र सिवनी सा. इको पर्यटन केंद्र लामाजोती में गत दिवस अनुभूति कार्यक्रम “मैं भी बाघ और हम है बदलाव” की तर्ज पे शिविर आयोजित हुआ जिसमें उपस्थित वन मंडल अधिकारी दक्षिण सा. सिवनी गौरव मिश्र, उप वन मंडल अधिकारी योगेश पटेल उतथा वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेन्द्र कुमार सोनी एवं सिवनी परिक्षेत्र के समस्त स्टाफ जनप्रतिनिधियो एवं कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रोहित शुक्ला, कपिल सनोडिया (कार्यवाहक- वनपाल) के साथ मास्टर ट्रेनर कुमारी शिवानी बघेल की उपस्थिति में शासकीय हायर सेकन्डरी हाई स्कूल गोपालगंज चावडी के 120 छात्र / छात्राओ को बस के द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक/शिक्षिकाओ ने भी हिस्सा लिया। और छात्र/छात्राओ को सुबह चाय नास्ता कराकर सभी छात्रों को प्रकृति भ्रमण के दौरान क्या करे क्या न करे इस पर विचार कर समझाया गया । प्रकृति भ्रमण दौरान वन एवं वन्यप्राणियों के जो भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दर्शन हुये उनकी पहचान एवं हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका को बताते हुए छात्रों को अवगत कराया गया एवं पत्तो टहनियों से वृक्ष प्रजाति पहचान पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव श्रंखला में बाघ की अंब्रेला प्रजाति के रूप में महत्वता बताई गई । साथ ही विभिन्न बीमारियों से निजात पाने वाले वनों में मिलने वाले औषधी पौधों एवं उनकी पहचान उपयोग महत्व / संरक्षण को बताया गया ।

प्रकृति भ्रमण के दौरान मिले दीमक अवशेष लिये हम कितने उत्तरदायित्व पूर्ण अपना जीवन हो अवगत कराया गया जैव विविधता के अंतर्गत आने वाले जलीय एवं स्थलीय जीवो के महत्वपूर्ण भूमिका को वर्णित किया गया एवं “प्रकृति पथ” पर चलते हुए प्रकृति जंगल मिशन लाइफ जंगली जानवर एवं मानव संबंधों को बड़ी रुचिकर तरिके से समझाया बच्चो ने केंद्र में प्रकृति के साथ झूलो एवं जंगलो की ट्रेकिंग का भी आनंद लिया एवं रोमांच का अनुभव किया एव और शिक्षक / शिक्षिकाओ, छात्र/छात्राओ को दोपहर मे भोजन कराया गया तथा भोजन उपरांत छात्र/छात्राओ से मास्टर ट्रेनर रोहित शुक्ला, कपिल सनोडिया (कार्यवाहक-वनपाल) के साथ मास्टर ट्रेनर कुमारी शिवानी बघेल के द्वारा अनुभूति से संबधित प्रश्न उत्तरी कार्य किया तथा, छात्र/छात्राओ के द्वारा सही उत्तर देने पर संतावना ईनाम दिया और ज्यादा उत्तर देने वाले छात्र/छात्राओ को प्रथम, द्वितीय ईमान वितरण किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम समापन किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button