हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करना कांग्रेस की परंपरा है – प्रफुल्ल मिश्रा
भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का पुतला दहन किया
कांग्रेस नेता खडग़े ने भारतीय सनातन संस्कृति और महाकुंभ के विरोध में की बयानबाजी…
Mandla 28 January 2025
मंडला यशो :- भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े (National President Mallikarjun Kharge) के द्वारा सनातन संस्कृति और पवित्र महाकुंभ (Maha Kumbh) जैसे आयोजन पर गलत बयानबाजी कर करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट किये जाने पर विरोध दर्ज कराते हुए मण्डला जिला मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन का पुतला दहन कर नारेबाजी कर पुरजोर विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि देश के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था पर चोट करना कांग्रेस की परंपरा बन चुकी है। पवित्र महाकुंभ के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बयानबाजी कर कांग्रेस की हिन्दु विरोधी नीतियों का समर्थन किया है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष झारिया ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन सिर्फ प्रदर्शन नहीं है बल्कि यह हिन्दु समाज के आक्रोश का प्रतीक है तथा यह चेतावनी भी है कि भविष्य में कांग्रेस या अन्य कोई दल हिन्दु समाज और सनातन संस्कृति के विरोध में किसी भी प्रकार का बयान या टिप्पणी करता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अपने धर्म आस्था और संस्कृति के लिए हमेशा आगे आकर देश विरोधी, धर्म विरोधियों का डटकर मुकाबला करेगी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवा मोर्चा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला फूंका




