क्राइममंडला

बम्हनी पुलिस का बड़ा खुलासा: लाखों की चोरी का पर्दाफाश, सोना-चांदी बरामद, कई आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़ से दबोचे गए आरोपी, चोरी के जेवर मंडला में बेचने का खुलासा

बम्हनी चोरी मामला –पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से 1.60 लाख की चोरी में बड़ा खुलासा, एक आरोपी अब भी फरार

मंडला यशो:- मंडला जिले की बम्हनी पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। मामले में एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में थाना बम्हनी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

आधी रात घर से चोरी हुई थी जेवरों से भरी पेटी

प्रार्थिया जानकी कार्तिकेय निवासी वार्ड क्रमांक 08 घटिया ने थाना बम्हनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 मई 2026 की रात घर में रखी एल्यूमिनियम की पेटी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

पेटी में सोने-चांदी के जेवरात, नगदी 10 हजार रुपये, वाहन दस्तावेज एवं कपड़े रखे हुए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये बताई गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना बम्हनी से उनि पुनीत बाजपेयी के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

खैरागढ़ से हिरासत में लिए गए आरोपी

तलाश के दौरान पुलिस ने संदेही हमराज यादव निवासी घटिया एवं एक विधि विरुद्ध बालक को खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी दहू पटेल निवासी अंजनिया के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए जेवरात का कुछ हिस्सा बादल यादव, जयंत कुशराम एवं अभिषेक रजक निवासी मंडला के माध्यम से अंसू सोनी को बेचा गया था।

कई आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में आरोपी हमराज यादव, बादल यादव, जयंत कुशराम, अभिषेक रजक एवं अंसू सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी दहू पटेल की तलाश जारी है।

बरामद हुआ चोरी का सामान

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए माल में शामिल:

  • एक जोड़ी सोने के झुमके
  • एक सोने की अंगूठी
  • तीन सोने की गुरिया
  • तीन सोने की पत्ती
  • एक चांदी का खुचमा
  • दो चांदी के ब्रेसलेट
  • एक चांदी का करधन
  • नगदी 1,000 रुपये

बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय मंडला में पेश किया गया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में उनि पुनीत बाजपेयी, उनि अरुण प्रताप सिंह भदौरिया, उनि प्रवीण शर्मा, उनि अतुल वासनिक, सहायक उप निरीक्षक शिशांक श्रीवास्तव, प्रआर. ब्रजलाल, हीरा मरावी, नारायण, आरक्षक जीवन सिंह मार्को, सचिन यादव, उमराव, उमेश मार्को, शिवराम बघेल, सैनिक उत्तम, सैनिक सुग्रीव, महिला आरक्षक जयश्री एवं साइबर सेल आरक्षक सुरेश भटेरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://www.khaskhabar.com/local/madhya-pradesh/mandla-news/news-mandla-villagers-anger-against-bamhani-police-demanded-action-by-gheraoing-police-station-news-hindi-1-692432-KKN.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button