छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की

Chhindwara 01 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- गत दिवस भारतीय मजदूर संघ जिला समिति के पदाधिकारी तथा भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ पेंच कन्हान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक बंटी साहू के परासिया रोड़ स्थित कार्यालय में भेंट कर पांढुर्णा एवं छिन्दवाड़ा जिले से संबंधित औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के संबंध में चर्चा कर निराकरण हेतु सांसद का ध्यानाकर्षित करवाया।

इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा किया गया गया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राकेश श्रीवास्तव ,जिला मंत्री अर्जुन भारती, भारतीय कोयला खदान मजदूर के संयुक्त महामंत्री संजय बाबरिया ,चांदामेटा क्रेडिट सोसायटी के अध्यक्ष मार्केण्डे सूर्यवंशी, देवानदं एवं मथानी ,नेहरिया शाखा के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुये।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा पेंच कन्हान कोयला खदान क्षेत्र चल रही हलचल के बारे में सांसद को अवगत कराया गया कि मंडला नॉर्थ कोल ब्लॉक एवं बिछुआ कोल ब्लॉक में कार्य शुरू करने हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा अनुमति प्रदान की गयी है ,जिसमें 2009 से जे.पी.एसोसिएट के आधिपत्य वाली संपत्ति एवं खदान का स्थानांतरण डालमिया सीमेंट को किया गया है। प्रशासनिक स्वीकृति एवं अनुमति मिलने के पश्चात् डालमिया सीमेंट के प्रतिनिधि के द्वारा संबंधित एवं प्रभावित ग्रामीण समूहों से चर्चा की जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button