क्राइमछिंदवाड़ा

एक लड़की दो प्रेमी, पहले प्रेमी ने दूसरे की कर दी हत्या,पुलिस ने किया खुलासा

जंगल में ले जाकर चाकू और पत्थर से हत्या कर शव को जलाया तीन आरोपी गिरफ्तार

Chhindwara 01 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- 15 जनवरी को सूचना मिली कि ग्राम नवेगांव मकरिया जंगल में एक अज्ञात पुरूष उम्र 20-25 वर्ष का संदिग्ध मृत अवस्था में पडा हुआ हैं । प्राप्त सूचना पर मौके पर पहुंचकर अज्ञात मृतक पुरूष के शव का पुलिस ने निरीक्षण किया गया । अज्ञात मृतक पुरूष की कमर के ऊपर हिस्सा जला हुआ एवं सीना में गहरे घाव के निशान जो प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किसी ठोस वस्तु से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या की गयी हैं, सूचनाकर्ता सुनील यादव की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मृतक के शव की जांच पंचनामा कार्यवाही, पी.एम. कराया गया । मृतक का शव संदिग्ध अवस्था में पाये जाने से भौतिक साक्ष्य के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप. क्र. 50/25 धारा 103(1),238 BNS का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार घटना के संबंध में बताया गया है कि दिनांक 15 जनवरी को अज्ञात मृतक पुरूष उम्र करीबन 20-25 वर्ष की लाश नवेगांव जंगल में सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घटना स्थल पर रवाना होकर शव का निरीक्षण करने पर शव का चेहरा एवं पेट का हिस्सा पेट्रोल डालकर जला देना एवं सीने पर धारदार हथियार से गंभीर चोट का निशान होना पाया गया जो प्रथम दृष्टया हत्या होना प्रतीत पाये जाने से एफएसएल टीम, डाग स्काड, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ, सायबर क्राईम यूनिट के माध्यम से घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर मृतक के पहने हुये जैकेट, जली शर्ट एवं जींस के जेब में एक अधजली रूमाल के अलावा किसी प्रकार की दस्तावेज, मोबाईल नही मिले जिससे की मृतक की शिनाख्त हो सके ।

मृतक की शिनाख्त के संबंध में घटना स्थल के आसपास खेतो में काम करने वाले किसानो से एवं घटना स्थल के नजदीक वाले सभी सीसीटीव्ही कैमरो को बारीकी से खंगाल कर देखा गया । जिला छिंदवाडा एवं सीमावर्ती जिलो में अज्ञात मृतक पुरूष की तलाश के संबंध में सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा हुये पुरूष उम्र 20-30 वर्ष की आयु वाले व्यक्ति का संबंधित थाना से हुलिया के आधार पर तस्दीक की गयी । मृतक के संबंध मे कोई जानकारी प्राप्त नही हो सकी ।

अज्ञात मृतक पुरूष की पहचान के संबंध में तकनीकी संसाधनो से ज्ञात हुआ कि महाराष्ट्र प्रांत के जिला नागपुर अंतर्गत थाना एमआईडीसी में उक्त हुलिया के पुरूष की गुमशुदगी दिनांक 21/01/25 को दर्ज हुई हैं । जो मृतक के परिजनो के मोबाईल नंबर प्राप्त कर मृतक के पहने हुये कपड़े, जूते, हाथ का कड़ा, गले में काला धागा का लॉकेट के बारे में अवगत कराने पर परिजनो ने मृतक की पहचान हेमराज पिता सतीश पवार उम्र 20 साल का विगत 04 माह से बानाडोगरी हिंगणा रोड नागपुर में रह कर मार्केटिंग का काम करता था जो मूल रूप से परागपुरा वीरतेजा जी नगर थाना परागपुरा जिला कोटपुतली (राजस्थान) का रहने वाला था। हेमराज उसी कपंनी में चौरई थाना क्षेत्र की करिश्मा (परिवर्तित नाम) एवं अंकित वर्मा निवासी पाल्हरी साथ में काम करते थे । काम के दौरान हेमराज पवार एवं करिश्मा में नजदीकिया बढऩे से यह बात पूर्व प्रेमी अंकित वर्मा को खटकने लगी थी ।

अंकित वर्मा ने दिनांक 12/01/25 को हेमराज को नागपुर से छिंदवाडा घुमाने के लिये बुलाया, (मृतक) हेमराज को अपने साथी रविशंकर धुर्वे के बर्थ-डे कार्यक्रम में छिंदवाडा से ग्राम बंधी बुलाया और बर्थ-डे कार्यक्रम मनाने के बाद अंकित वर्मा ने योजना बनाया कि आज हेमराज को मारना हैं । अंकित वर्मा ने अपने साथी विनोद धुर्वे, रविशंकर धुर्वे के साथ हेमराज को ग्राम बंधी से मोटर साईकिल में बिठाकर नवेगांव मकरिया जंगल के अंदर ले जाकर तीनों ने हाथ, पत्थर और चाकू से मारकर हत्या कर दिये, रविशंकर ने हेमराज की छाती में चाकू से सात-आठ घाव मारा और साक्ष्य छुपाने की नियत से मृतक के शरीर के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर वहां से भाग गये ।

आरोपीगणो के द्वारा उक्त घटना स्वीकार करने पर आरोपीगणो से मोटर साईकिल, चाकू, मृतक का पर्स जप्त किया गया । प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर धारा 61(2) BNS , 25 आर्म्स एक्ट बढ़ाई गई है। प्रकरण में आरोपी अंकित वर्मा, विनोद धुर्वे, रविशकंर धुर्वे को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर वारंट बनने पर जेल भेजा गया हैं ।

महत्वपूर्ण भूमिका-एसडीओपी सौरव तिवारी, निरीक्षक गनपत सिंह उईके, उ.नि.लता मेश्राम, महेन्द्र भगत थाना प्रभारी चांद, सउनि हिरैशी नागेश्वर, सउनि शरद मालवी, प्र.आर. गोपाल साहू, आर. सतीश बघेल, योगेश मालवी, सूर्योदय बघेल, कन्हैया सनोडिया, राजपाल बघेल एवं सायबर सेल नितिन सिंह, आदित्य रघुवंशी, अंकित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button