छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सफलता उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है: राकेश डेहरिया

सिंगोड़ी हायर सेकेण्डरी स्कूल में लगा कैरियर मेला

Chhindwara 02 February 2025
छिंदवाड़ा यशो :- कैरियर मेला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोड़ी के बच्चो ने अपना भविष्य जाना मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार एवं जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के आदेश अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी जी. एस. बघेल सर के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोड़ी में एक दिवसीय कैरियर मेला का आयोजन विद्यालय में पधारे अतिथि पप्पू सिंह रावत व्याख्याता गणित विषय एवं नीरज साहू अतिथि व्याख्याता ई टी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह एवं राकेश डेहरिया नोडल अधिकारी कैरियर काउंसलिंग एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक हायर सेकेण्डरी स्कूल नेर की विशेष उपस्तिथि में एवं विद्यालय प्राचार्य बी एस सीलू ,प्राचार्य ओमकार शाह बरकड़े की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बच्चो को कैरियर के बारे में मार्गदर्शित करते हुए शिक्षक राकेश डेहरिया ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग कक्षा दसवीं एवम बारहवीं में अध्ययनरत छात्रों को आगे की पढ़ाई एवं रूचि अनुसार विषय चयन के मार्गदर्शन हेतु कैरियर मेले आयोजित कर रहा है जिस कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल केंद्र सिंगोड़ी एवं खामीहीरा हाई स्कूल के छात्र छात्रों के लिए यह मेला लगाया गया।

अतिथि पप्पू सिंह रावत ने कहा कि आप समस्त बच्चे अपनी रूचि अनुसार विभिन्न विषयो का चयन करें एवं अपने भविष्य का निर्माण करे, अतिथि नीरज साहू ने कहा कि कोई मार्ग कठिन नही है जरूरत है तो बस दृढ़ इच्छा शक्ति की, प्राचार्य बी एस सीलू ने बच्चो को संबोधित कर कहा कि सफल व्यापारी समय अनुशासन एवं मृदु भाव से बन सकते है। साथ ही बच्चो को कला संकाय , बायोलॉजी विषय , मैथ्स विषय , कॉमर्स विषय,कृषि संकाय आदि विषयों में आगे बढऩे कैरियर से संबंधित जानकारी दी।कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ शिक्षक संजय सिन्हा ने किया। इस मेले में मार्गदर्शी शिक्षक द्वारा मार्गदर्शन से समस्त छात्र छात्र्

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button