WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी में 6 सौ करोड़ रूपये से अधिक की वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जा 

सरकार के भौतिक सत्यापन के निर्देश के बाद अतिक्रमणकारियों में बेचैनी 

 Seoni 04 February 2025
सिवनी यशो:- वक्फ की संपत्ति पर देश के अन्य स्थानों की तरह सिवनी जिले में अतिक्रमणकारियों का नाजायज कब्जा है और वक्फ की जमीनों का बड़ा हिस्सा बेचा चुका है परंतु वक्फ की संपत्ति को सुरक्षित करने के लिये केन्द्र सरकार की मंशा के अनुरूप समस्त जिलों को जारी किये गये आदेश से वक्फ की जमीन खरीदने वाले और बेचने वालो में हड़कंप मचा हुआ है और अनेक व्यक्तियों की बेचैनी बढ़ गयी है । 
 केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति के बेजा दुरूपयोग को रोकने के लिये सख्त हो गयी है । इसे लेकर नया कानून बनाने की तैयारी साफ दिख रही है। वक्फ बिल में बदलावों को संसद की संयुक्त समिति जेपीसी ने सोमवार को मंजूरी दे दी। दिल्ली में 26 दिसंबर को हुई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक के बाद मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड से संबंधित संपत्तियों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जिले के सभी कलेक्टरों, संभाग के कमिश्नरों दिए है जिसमे 5 दिन के अंदर पूरी जानकारी ऑनलाइन देने के निर्देश जारी हुये थे । 
इस प्रकार के निर्देश जारी होने के पश्चात सिवनी जिले में वक्फ की जमीनों से संबंधित व्यक्तियों में हलचल तेज हो गयी है । जानकारी के अनुसर सिवनी जिले में 372 एकड़ वक्फ की जमीन है जिसमें 27 एकड़ जमीन ज्यरत की भी शामिल है जो वक्फ की सर्वे रिपोर्ट में पंजीयन क्रमांक 30/60 में दर्ज है । इस संपत्ति को सुरक्षित करने की मांग करने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं के अनुसार यह जमीन रूपी वक्फ की संपत्ति 600 करोड़ रूपये से अधिक की है और यह अल्पसंख्यक वर्ग के अनेक प्रयासों के बाद भी राजस्व रिकार्ड में दर्ज नहीं हो सकी है । 
सिवनी जिले में वक्फ की बेशकीमती जमीन अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है और अतिक्रमणकत्र्ता द्वारा इस जमीन के हिस्से को अनेक व्यक्तियों को बेचा भी गया है । जानकार बताते है कि वक्फ की से अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिये शासन एवं वक्फ बोर्ड से अनेक शिकायते की गयी परंतु अतिक्रमणकारी और नाजायज कब्जाधारी शासन और वक्फ बोर्ड पर हमेशा भारी साबित हुये है । इस मामले की शिकायत करने वाले और वक्फ की भूमि सुरक्षित करने में रूचि रखने वाले बताते है कि अतिक्रमणकत्र्ताओं का प्रशासन एवं वक्फ बोर्ड पर बड़ा प्रभाव है और उनके विरूद्ध शिकायतो का कोई असर नहीं होता परंतु इस बार केन्द्र सरकार के निर्देश पर जो कार्यवाही हो रही है उससे उममीद की जा रही है कि सिवनी जिले में वक्फ की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा जमाये बैठे व्यक्तियों को बेदखल किया जायेगा।  
अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का कहना है कि सिवनी जिले में अरबो रूपयों की वक्फ की संपत्ति है यदि इसका नियमानुसार उपयोग किया जाता तो अल्पसंख्यक समाज की गरीबी और अशिक्षा दूर हो जाती परंतु इस संपत्ति का सही तरीके से उपयोग न होने से संपति खुर्द बुर्द हो गयी है और भू माफियाओ ने प्रशासन से सांठ गांठ कर संपत्ति का बेजा दुरूपयोग किया है । 
इस संबंध में दैनिक यशोन्नति से चर्चा में वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा है कि सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है और सरकार द्वारा वक्फ संपत्ति का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय बहुत अच्छा है । वक्फ संपत्ति के दुरूपयोग को रोकने के लिये सरकार जो कर रही है वह बहुत अच्छा है। वक्फ की पूरी संपत्ति सुरक्षित होगी और पारदर्शी कार्यवाही होगी ।

वक्फ की जमीन के सत्यापन के आदेश, सिवनी की जमीनों का भी होगा सत्यापन

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!