देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

वक्फ की जमीन के सत्यापन के आदेश, सिवनी की जमीनों का भी होगा सत्यापन

सिवनी वक्फ की जमीनों के पाँच दिन में भौतिक सत्यापन की संभावना
जिला वक्फ बोर्ड की लापरवाही से वक्फ की जमीनों का सत्यापन अटका पड़ा है

  Seoni 30 January 2025

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति के बेजा दुरूपयोग को रोकने के लिये सख्त हो गयी है । इसे लेकर नया कानून बनाने की तैयारी साफ दिख रही है। वक्फ बिल में बदलावों को संसद की संयुक्त समिति जेपीसी ने सोमवार को मंजूरी दे दी। दिल्ली में 26 दिसंबर को हुई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक के बाद मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड से संबंधित संपत्तियों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जिले के सभी कलेक्टरों, संभाग के कमिश्नरों दिए है जिसमे 5 दिन के अंदर पूरी जानकारी ऑनलाइन देनी होगी।

सिवनी यशो :- वक्फ की बेशकीमती संपत्तियाँ से अवैध कब्जों मकड़जाल  में फंसी हुई हैं। इन पर बहुमंजिला भवन बना दिए गए। कब्जे के बाद करोड़ों की जमीनों के दस्तावेजों में हेराफेरी कर कौडिय़ों के भाव बेच दी गईं। बता दें कि सिवनी में वक्फ की 372 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा होने की बात कही जा रही है । वक्फ की उक्त संपत्ति का उल्लेख मध्यप्रदेश के सरकारी दस्तावेज के रूप में माना जाने वाला राजपत्र भी इस संपत्ति का उल्लेख कर चुका है । जानकारी के अनुसार 01 अप्रैल 1983 के राजपत्र में इस इसका प्रकाशन किया गया है । बताते है कि वक्फ की यह संपत्ति 320 एकड़ डुंगरिया में 27.3 एकड़ जमीन बिठली में एवं 27.5 एकड़ जमीन ज्यारत में है । वक्फ की इस प्रकार की उल्लेखित संपत्ति पर बलात कब्जा हो चुका है ।

सरकार के आदेश के बाद इन वक्फ संपत्तियों के सर्वे की कार्रवाई की गयी थी जिसकी सर्वे रिपोर्ट में भी इस संपत्ति का उल्लेख है ।
केन्द्र सरकार ने वक्फ की जमीनों के सत्यापन के आदेश जारी किये है । केन्द्र सरकार के आदेश के आलोक में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष द्वारा हर जिलों के वक्फ अध्यक्षों को इस आशय के पत्र जारी किये गये है कि वक्फ की जमीनों का सत्यापन कराएँ ।

जानकारी के अनुसार सिवनी जिले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्षों की लापरवाही के चलते वक्फ की बेशकीमती जमीने सत्यापित नहीं हो सकी है और राजस्व रिकार्ड में दर्ज नहीं है । यहाँ बता दे कि सामान्य प्रशासन के सचिव द्वारा भी इस संबंध में जिला प्रशासन को पूर्व में कई बार पत्र जारी कर वक्फ की जमीनों के सत्यापन के लिये कहा गया है परंतु उक्त जमीनों का सत्यापन और राजस्व रिकर्ड में दर्ज नहीं होने से जमीनो पर कब्जे हो रहे है और इसकी अनेक शिकायते भी की जा रही है ।

सिवनी जिले में वक्फ की ज्यरत दरगाह की जमीनों के संबंध में राजपत्र में प्रकाशन भी किया गया है और उक्त जमीनों के सत्यापन के लिये भी लिखा गया है परंतु जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्षों की लापरवाही से रिकार्ड दुरूस्त नहीं किये गये है ।

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2025/01/wakf.pdf”]

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2025/01/wakf2.pdf”]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button