छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

श्रीराम दरबार की हुई स्थापना, महाआरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

श्रीराम दरबार की हुई स्थापना, महाआरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु - Seoni Newsश्रीराम दरबार की हुई स्थापना, महाआरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालुगण
26 मार्च 2023
सिवनी यशो:- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा नगर के ह्रदय स्थल शुक्रवारी गांधी चौक में श्रीराम दरबार स्थापित किया गया है जहाँ प्रतिदिन पूजन उपरांत भजन एवं सामूहिक महाआरती का आयोजन रविवार 26 मार्च से प्रारंभ हुआ.
26 मार्च को प्रथम दिवस श्री राम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना कर भव्य दरबार सजाया गया है. यहां दिनाँक 26 से 29 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से संगीतमय भजन एवं सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद का वितरण किया जा रहा है. जिसमें अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित समस्त श्रद्धालुगणों ने महाआरती कर धर्मलाभ उठाया. श्रीराम जन्मोत्सव समिति सिवनी द्वारा बताया गया कि रविवार 30 मार्च सुबह 11 बजे से प्रभु श्रीराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ श्री राम मंदिर परिसर शुक्रवारी में मनाया जायेगा. इसके उपरांत दोपहर 03 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. जिसमें समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की गई है.

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button