क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

गरीबों के राशन पर सवाल उठाया तो भड़का सेल्समैन! युवक से मारपीट, धमकी का आरोप; FIR दर्ज

कटोरी राशन दुकान में दो माह का राशन नहीं मिलने का मामला, युवक की शिकायत पर आदेगांव पुलिस ने BNS की धाराओं में दर्ज किया प्रकरण; 5,628 किलो गेहूं और 4,419 किलो चावल आवंटित होने की जानकारी

राशन दुकान सेल्समैन FIR – राशन पर सवाल उठाया तो सेल्समैन ने युवक को पीटा, FIR दर्ज

Seoni 24 September 2026
सिवनी / लखनादौन यशो:-
 गरीबों के राशन वितरण में कथित अनियमितता का विरोध करना ग्राम कटोरी के एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि शासकीय राशन दुकान के सेल्समैन कृष्ण कुमार उइके ने राशन वितरण को लेकर सवाल उठाने वाले युवक इंद्र कुमार सेन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी दी। मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद आदेगांव थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला लखनादौन जनपद क्षेत्र के ग्राम कटोरी का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अगस्त माह में दो माह का राशन एक साथ वितरित किए जाने की व्यवस्था थी। इसी दौरान राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों और दुकान संचालक के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई।

कटोरी राशन दुकान में राशन वितरण को लेकर विवाद और सेल्समैन पर FIR
कटोरी में राशन वितरण को लेकर विवाद के बाद युवक की शिकायत पर सेल्समैन के खिलाफ FIR दर्ज।

राशन को लेकर सवाल उठाना पड़ा भारी

पीड़ित युवक इंद्र कुमार सेन का आरोप है कि राशन दुकान से उसे और अन्य हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा था। इसी को लेकर उसने सेल्समैन से सवाल किया और अपने हिस्से का राशन मांगा।

आरोप है कि इस बात को लेकर सेल्समैन नाराज हो गया और युवक के साथ कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उसे परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

पेड़ की छांव में बैठे युवक से मारपीट का आरोप

पीड़ित के मुताबिक घटना के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने एक साथी के साथ गांव में पेड़ की छांव में बैठा था। इसी दौरान सेल्समैन वहां पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

आदेगांव पुलिस ने दर्ज की FIR

शिकायत के आधार पर आदेगांव थाना पुलिस ने कृष्ण कुमार उइके के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 296(a), 115(2) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

FIR दर्ज होने के बाद अब राशन वितरण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों और मारपीट की घटना की जांच का रास्ता साफ हो गया है।

5,628 किलो गेहूं और 4,419 किलो चावल का कोटा भेजे जाने की जानकारी

मामले में राशन की उपलब्धता को लेकर जब खाद्य विभाग के फूड इंस्पेक्टर अमित चौधरी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कटोरी की राशन दुकान के लिए 5,628 किलोग्राम गेहूं और 4,419 किलोग्राम चावल यानी दो माह का कोटा भेजा गया था।

फूड इंस्पेक्टर के अनुसार यदि किसी माह हितग्राहियों का वितरण प्रतिशत कम रहता है तो शेष खाद्यान्न आगामी माह में वितरण के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।

अब जांच में सामने आएगी राशन वितरण की हकीकत

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि दुकान पर उपलब्ध कराए गए खाद्यान्न का वास्तविक वितरण कितना हुआ और कितने हितग्राहियों को कितना राशन दिया गया। इसका जवाब राशन वितरण रिकॉर्ड, ई-पॉस मशीन के आंकड़े, स्टॉक रजिस्टर और हितग्राहियों के बयानों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

वहीं मारपीट की FIR दर्ज होने के बाद राशन दुकान से जुड़े आरोपों ने भी मामले को गंभीर बना दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि खाद्य विभाग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करे कि आवंटित खाद्यान्न और वास्तविक वितरण में कोई अंतर है या नहीं।

ग्रामीणों के बीच उठ रहे सवाल

राशन गरीब परिवारों के लिए सरकार की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। ऐसे में यदि वितरण में अनियमितता की शिकायत सामने आती है तो उसकी जांच होना जरूरी है। दूसरी ओर, शिकायत या सवाल उठाने वाले किसी व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप भी गंभीर है।

अब देखना यह है कि पुलिस मारपीट के मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है और खाद्य विभाग राशन वितरण से जुड़े आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने लाता है।

यह भी पढ़े :-  

FCI की सख्ती से चावल मिलरों में मचा हड़कंप, घटिया गुणवत्ता के एक दर्जन से ज्यादा लॉट रिजेक्ट!

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने गणपति बप्पा के किए दर्शन, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

13 लाख के लेनदेन ने ली 75 वर्षीय वृद्ध की जान! कुरई पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, खेतों में बिछी मक्का की फसलें; किसानों के बीच पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन

https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/saharsa/children-throw-away-mid-day-meal-after-finding-worms-in-rice

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!