छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा की अच्छी और अंत्योदय की विचारधारा पूरे देश में है छा रही: शेषराव यादव

दिल्ली विजय  मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पण है 

 Chhindwara 08 February 2025
 छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा के शुभंकर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड विजय का उत्सव फटाखे फोड़कर एवं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कर मनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने विजय उत्सव के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जीत दर्ज की है और तब से लगातार पूरे देश में जीत रही है। श्री यादव ने यह भी कहा कि दिल्ली विजय  मोदी की गारंटी  पर जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पण की विजय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व देश के विकास के लिए चिंतित रहता है और अंत्योदय के विचार पर काम करते रहता है। जिससे पूरे विश्व में भारत का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। श्री यादव ने दिल्ली में भाजपा की जीत को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि यह जीत अच्छी और अंत्योदय की विचारधारा की जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की अच्छी विचारधारा पूरे देश में छा रही है और कांग्रेस साफ हो रही है। श्री यादव ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता को दिल्ली विजय की बधाई दी और कहा कि यह जीत भाजपा की अच्छी और विकासवादी विचारधारा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पांडे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, अजय दीपक सक्सेना, बंटी सक्सेना, योगेश सदारंग, दिवाकर सदारंग, धर्मेन्द्र मिगलानी, अलकेश लाम्बा, अनिल गुप्ता, संदीप सिंह चौहान, विक्रम सोनी, अभिलाष गोहर, राहुल बंटी उईके, रंगू यादव, जगदीश गोदरे, प्रमोद शर्मा, भूरा भावरकर, माइकल पहाड़े, राजेश बैस, दिव्यकांत यादव, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती अमिता बरैया, श्रीमती मीना दुबे, दिन्शू यादव, इन्द्रजीत सिंह बैस, परमाल रघुवंशी, मनोज चौरे, कुंदन मिगलानी, प्रदीप चौधरी, अरूण गद्रे, कृपाशंकर सूर्यवंशी, बंटी राय, प्रतीक दामोदर, कमलेश ठाकरे, संदीप पाल लालू, अमित माहोरे, नीरज वर्मा, चैतराम पाल, राकेश सरेठा, बबलू पराते, दिनेश मालवी, अमरसिंह मरावी, निहाल गोदरे, मनोज मंडराह, सूरज पटेल, देवीसिंह चौरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

 सांसद कार्यालय के सामने हुई आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण

  दिल्ली विधानसभा चुनाव की जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने छिंदवाड़ा में भी मनाया। शनिवार को दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होने लगा था, शाम करीब 5 बजे उत्साही कार्यकर्ता सांसद के परासिया रोड स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी कर आमजन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक चर्चा में महापौर विकम अहके ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर दिल्ली की जनता ने भरोसा कर पार्टी को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। आधुनिक राजनीति के चाणक्य गृहमंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी को भरपूर सफलता हासिल हुई है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button