निजी ज़मीन के 10 फिट अंदर बना दी रिटर्निंग वॉल
चंद्रभागा नदी पर बनी रिटर्निंग वॉल बनाने में हुई लापरवाही पर कारवाही पर न.पा.अधिकारी मौन
Chhindwara 13 February 2025
पांढुर्ना यशो:- शहर के चंद्रभागा नदी पर बनी रिटर्निंग वॉल में भारी लापरवाही बरती गई हैं। इसका खुलासा,राजस्व निरीक्षक के सीमांकन करने के बाद बनी पंचनामा रिपोर्ट के एवं राजस्व निरीक्षक के बयान के आधार पर नदी की सीमा 85 फिट की भू-राजस्व अभिलेख में दर्ज हैं। इसके बावजूद न.पा. के इंजीनियर सुनील बघेले व अन्य अधिकारी की लापरवाही से रिटर्निंग वॉल नदी के एक तरफ- निजी भूस्वामी के निजी ज़मीन पर बना दी। इस पर इंजीनियर द्वारा कहा गया हैं कि आर.आईं. के निर्देश रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कारावाही की जाएगी ।
अब जो नुकसान हुआ है,उसकी भरपाई अब आम जनता से होगी, इस पर अधिकारी अपनी ग़लती पर पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। बिना मापदंड के, बिना सीमांकन के ,बिना रेखा-चित्र के इतनी बड़ी ग़लती कैसे हो सकती है? अब दूसरी बार वॉल नदी के किनारे दुबारा बनाने के बाद सीवर लाइन के लिए जगह नहीं बचेगी वो कहा से बनेंगी? इस पर प्रश्न चिन्ह ? लगा हुआ हैं,और किसी अधिकारी के द्वारा रिटर्निंग वाल बनाते समय उचित निरीक्षण न करने की लापरवाही भी उजागर हो रही हैं। अब देखते है न.पा. पालिका प्रशासन इस पर क्या कदम उठाती है?





