क्राइमसिवनी

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीर्थयात्री बाल – बाल बचे

Seoni 15 February 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बंजारी घाट के पास एम्बूलेंस एवं बस की आमने सामने की टक्कर में एम्बूलेंस चालक की मौत हो गयी । नागपुर से कटनी लौट रही एम्बुलेंस और महाराष्ट्र के हिंगनघाट से प्रयागराज महाकुंभ जा रही यात्री बस की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 52 तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए। घटना शनिवार सुबह 3 बजे की है।

एम्बुलेंस (MP 21 T 0770) और यात्री बस (MH 31 FC 4020) दोनों नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहे थे। बंजारी घाट के पास जब एम्बुलेंस चालक ने वाहन को बंजारी मंदिर की तरफ मोडऩे का प्रयास किया, तभी पीछे से आ रही तीर्थयात्री बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस डिवाइडर से जा टकराई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई।

मृतक कृष्ण कुमार कटनी के सबसे वरिष्ठ एम्बुलेंस चालक थे और रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य भी थे। घटना की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button