WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीहेल्थ

सिवनी में बर्ड फ्लू के कोई संकेत नहीं, भेजे गये थे 18 सैंपल

Seoni 15 February 2025

सिवनी यशो:- छिंदवाडा में बर्ड फ्लू के पाजीटिव मिलने के बाद जिले में दहशत का माहौल है चिकन मटन की दुकानों में भीड़ भाड़ कम दिखाई दे रही है, पोल्ट्री फार्म संचालक एवं मांस मटन का व्यापार करने वाले सचेत है तो वहीं आम जनो में बर्ड फ्लू का भय बन हुआ है । पशुचिकित्सा विभाग ने पोल्ट्री फार्मो के सैंपल जाँच के लिये भेजे है । जिनकी रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है । बर्ड फ्लू संक्रामक बीमारी है जो अक्सर पक्षियों में होती है परतु मनुष्य भी इससे संक्रामित हो सकते है । अगर इस बीमारी के लक्षण पड़ोसी जिले में है तो मांस मटन का सेवन करने वालो को सावधानी बरतना चाहिये ।

पशुचिकित्सा विभाग ने पड़ोंसी जिला छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू की जानकारी मिलने पर जिले के 18 पोल्ट्री फार्मो से सैंपल लिये गये है और जाँच के लिये भेजे गये है परंतु जिले में एक भी पोल्ट्री फार्मो में मुर्गियों के मरने की कोई शिकायत नहीं है और भेजे गये सैंपलो की रिपोर्ट भी नहीं आयी है ।

पशुचिकित्सा विभाग के संचालक डां. जे के शिव का कहना है कि भेजे गये सैंपलो की रिपोर्ट अभी आयी नहीं है परंतु अधिक समय तक रिपोर्ट नहीं आने का मतलब यही होता है कि रिपोर्ट निगेटिव है । यदि पाजेटिव रिपोर्ट रहती है तो लैबो से तत्काल रिपोर्ट जिलो में भेज दी जाती है परंतु निगेटिव रिपोर्ट की जानकारी बहुत बिलंब से प्राप्त होती है ।

बर्ड फ्लू की दहशत : छिंदवाड़ा के सैंपल निगेटिव, पर सतर्कता की सलाह

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!