सेवकराम चंद्रवंशी कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त
सिवनी 28 मार्च 23
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार, सिवनी जिले के निष्ठावान कांग्रेस नेता सेवकराम चन्द्रवंशी की कांग्रेस संगठन के प्रति सक्रियता को ध्यान में रखते हुये, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सेवकराम चन्द्रवंशी को जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर, आशा व्यक्त की है कि आप अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिार्जुन खडग़े की भावनानुसार आप जिला कांग्रेस संगठन के सभी कार्यो में पूर्ण सक्रियता के साथ सहभागिता का निर्वहन कर कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति पर जिले के समस्त कांग्रेस जनों ने सेवकराम चन्द्रवंशी को बधाई देकर शुभकामनाएॅ प्रेषित की है।





