Sun, 22 Nov 2026 | 09:18:08 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

मवेशी बचाने दौड़े किसान पर बाघ का हमला, नागपुर रेफर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 26, 2026 12:10 pm / Post views : 68

मवेशी बचाने दौड़े किसान पर बाघ का हमला, नागपुर रेफर
शेयर करें:

मवेशी बचाने दौड़े किसान पर बाघ का हमला, नागपुर रेफर

सिवनी यशो :- जिले के बरघाट प्रोजेक्ट अंतर्गत बहदाबाद बीट के कंपार्टमेंट क्रमांक 688 में गुरुवार को मवेशी चराने गए किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। किसान अपने मवेशियों को बाघ के हमले से बचाने के लिए आगे बढ़ा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार कुरई विकासखंड के ग्राम चिखली निवासी टेकचंद अबथरे पिता मूलचंद अबथरे (56) गुरुवार को जंगल क्षेत्र में भैंस चराने गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने एक भैंस पर हमला कर दिया। अपनी भैंस को बचाने के लिए टेकचंद आगे बढ़े, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में किसान के हाथ, पैर और पेट में चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल किसान को तत्काल कुरई लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया। परिक्षेत्र अधिकारी सी.एस. वरकड़े ने बताया कि घायल किसान खतरे से बाहर है और उसका उपचार कराया जा रहा है।

बाघ के हमले से ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद चिखली सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। जंगल क्षेत्र में मवेशी चराने जाने वाले ग्रामीण अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में मवेशी चराने जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। साथ ही घायल किसान को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है, ताकि उपचार में होने वाले खर्च से परिवार को राहत मिल सके।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष