WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीति

पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना से युवाओं को कृषि क्षेत्र में अध्ययन व नए शोध करने के अवसर मिलेंगे : विष्णुदत्त शर्मा

पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना से युवाओं को कृषि क्षेत्र में अध्ययन व नए शोध करने के अवसर मिलेंगे : विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और मंत्रि-परिषद का जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत जिला पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति दिये जाने पर मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान एवं मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों का खजुराहो-पन्ना लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं रोजगार की दृष्टि से पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय एक बड़ी सौगात है।
श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में पन्ना में नवीन कृषि विद्यालय की स्थापना के लिये 3 वर्षों के लिये अनावर्ती व्यय 51 करोड़ 90 लाख 35 हजार रूपये तथा आवृर्ती व्यय 31 करोड़ 20 लाख 80 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। श्री शर्मा ने कहा कि नवीन कृषि महाविद्यालय प्रारंभ होने से पन्ना एवं आसपास के युवाओं को कृषि के क्षेत्र में अध्ययन व नए शोध करने के नये अवसर मिलेंगे। निश्चित ही इन शोधों का लाभ किसान भाईयों को भी होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल को धन्यवाद देते हुए खजुराहो-पन्ना लोकसभा की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!