37 नग जीवित, 01 नग मृत गाय कुल 38 नग गौवंश व दस चक्का ट्रक वाहन क्रं.AP 24 W 6723 कुल 15,14,000 रूपये का मशरूका जप्त
Seoni 27 February 2025
सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के निर्देशन मे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी जी.डी. शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. अर्पित भैरम व्दारा थाना क्षेत्र मे लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 26/02/2025 को थाना प्रभारी बंडोल व्दारा अवैध मवेशी परिवहन की मुखबिर सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए NH -44 रोड हाईवे फिल्टर प्लांट के सामने नाकाबंदी की गई, दौरान नाकाबंदी के दस चक्का ट्रक क्र. AP 24 W 6723 आया जिसे नाकाबंदी कर रोकने का प्रयास किये जो वाहन चालक द्वारा अपने ट्रक को चलाकर NH 44 रोड से नागपुर तरफ भाग रहा था जिसे ग्राम सोनाडोंगरी के पास NH -44 हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर हिकमतमली से वाहन को रोका गया, जो वाहन चालक द्वारा वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया वाहन चालक को घेराबंदी कर पकड़ा वाहन चालक का साथी अंधेरी व झाडियो का फायदा उठाकर भाग गया।
उक्त वाहन को चैक करने पर वाहन में 26 नग गाय, 07 नग बैल 04 नग नाटा कुल 37 नग जीवित गौवंश व 01 नग मृत गाय ठूस ठूस कर क्रूरतापूर्वक जिनके सींग मुंह, गला पैर बंधे हुये मिले। वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम शेख इब्राहिम पिता शेख इस्माईल उम्र 35 साल निवासी नूरी मस्जिद के पास प्लांट नंबर 901 मेहबूब नगर उप्पलवाड़ी पीली नदी थाना यशोधरा नगर नागपुर महाराष्ट्र एवं वाहन मे भरे 38 नग गौवंश मवेशी अमित यादव निवासी सुभाष स्कूल के सामने सुभाष वार्ड सिवनी के है जो मवेशी जबलपुर बरगी के जंगल से घुमक्कड जाति के लोगो से सस्ते दाम में 38 नग मवेशी खरीदकर ट्रक में भरवाकर कत्लखाना नागपुर ले जाना बताया। मौके पर कुल 37 नग जीवित एवं 01 नग मृत गौवंश और दस चक्का ट्रक क्र. ्रक्क 24 ङ्ख 6723 को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। वाहन चालक शेख इब्राहिम एवं मवेशी स्वामी अमित यादव के विरूध्द धारा 4, 6, 9, म. प्र.गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 6,7, म.प्र. कृषि उपयोगी संरक्षण अधिनियम, 6 (क), 6 (ख) (1) म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधि. धारा-11 (1) (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 325 बी.एन.एस., 184 मो. व्ही.एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर आरोपी वाहन चालक शेख इब्राहिम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सिवनी पेश कर विधिवत कार्यवाही की गई।
जप्ती: 26 नग गाय, 07 नग बैल, 04 नग नाटा कुल 37 नग जीवित गौवंश व 01 नग मृत गाय कीमती 1,14,000 रूपये, दस चक्का ट्रक क्र AP 24 W 6723 कीमती 1400000 लाख रूपये कुल मशरूका 15,14,000/- रूपये
सराहनीय कार्य: थाना प्रभारी उ.नि. अर्पित भैरम, सउनि. राजेन्द्र नागवंशी, सउनि. शिवेन्द्र वसूले, सउनि. देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल), प्र.आर. 69 अमर उईके, आर.834 सतेन्द्र चंद्रवंशी, आर. 750 नीरज राजपूत, डायल 100 वाहन पायलेट दिनेश चंद्रवंशी, जसवंत नामदेव





