किसान के खाते से उड़ाए 6 लाख,हुई शिकायत, बैंक केबायसी के नाम पर ठगी
Chhindwara 28 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- चौरई नगर से लगे झिलमिली में रहने वाले किसान संतोष दुबे पप्पू के साथ गुरुवार को बड़ी ऑनलाइन ठगी हो गई। बैंक की केवाईसी के नाम पर गुरुवार सुबह उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें कहा कि उनके बैंक खाते में केवाईसी अधूरी हैं,जिसके कारण खाते को जल्द बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद उन्होंने फोन करने वाले को जानकारी नहीं दी। लेकिन बैंक से आई एक लिंक को उन्होंने खोला,जिसके बाद उनके खाते में गन्ना की फसल बेचने के एवज में आए 6 लाख रुपए को 2 =2 लाख की तीन स्टॉलमेंट में कट गए। जब उन्होंने अपने भतीजे को रुपए ट्रांसफर करने के लिए खाते को चेक किया तो पता चला कि उनके खाते में आए 6 लाख रुपए गायब हो गए हैं। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और साइबर को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
पश्चिम बंगाल में बैठकर ठगी
किसान की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी। जिसके बाद 2 लाख की राशि पर होल्ड लगा दिया। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल से उनके खाते को हैक किया गया हैं। अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं





