समर्पण निधि संग्रह का कार्य समय सीमा में पूर्ण करें – श्रीमती बिसेन
भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न
Seoni 28 February 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकत्र्ताओं के समर्पण से चलता है और कार्यकत्र्ता ही इस संगठन की पूंजी है । पार्टी के कार्यकर्ता जहां संगठन को मजबूत बनाने के लिये तन मन लगाकर कार्य करते है वहीं संगठन की गतिविधियों के संचालन के लिये धन भी समर्पित करते है । जिसके पार्टी हर वर्ष कार्यकत्र्ताओं से समर्पण निधि लेती है । प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार समर्पण निधि संकलन का कार्य 11 फरवरी से प्रारंभ हुआ है । सभी मंडल अध्यक्ष इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करें । इस आशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने मंडल अध्यक्षों की आमंत्रित आवश्यक बैठक में मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुये कही ।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष बूथों में पहुँचकर समर्पण निधि अपने कार्यकर्ता और समर्थकों से संकलित करें और इस बात का ध्यान रखे कि संकलन अच्छे व्यक्तियों से प्राप्त करना है । समर्पण निधि संकलन के जिला प्रभारी प्रदीप राय ने प्राप्त लक्ष्य और संकलन कार्य करने की समय सीमा के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुये कहा कि इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करना है और संकलित राशि जिला कार्यालय या प्रदेश कार्यालय के अकाउंट में जमा करायी जा सकती है । बैठक में संकलन सह प्रभारी डां. अभिजीत चौहान ने भी समर्पण निधि संग्रह के संबंध में अपनी बात रखी ।
बैठक संचालन उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी द्वारा किया गया । बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, आई टी सैल के जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी, एवं मंडलों आये अध्यक्ष गण उपस्थित रहे





