WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

JEE Mains में DPS छिंदवाड़ा के 3 छात्रों का कमाल, बिना कोचिंग हासिल की सफलता

DPS छिंदवाड़ा JEE Mains चयन : JEE Mains में 3 छात्रों का चयन, जिले का नाम रोशन

Chhindwara 21 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  दिल्ली पब्लिक स्कूल छिंदवाड़ा में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब JEE Mains के परिणाम घोषित होते ही विद्यालय के छात्रावास के तीन विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए इस शैक्षणिक सत्र की एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।

यह भी पढ़े :- छात्रों ने औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण कर, पर्यावरण संरक्षण की प्रक्रिया को समझा

तीन छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र ऋषि उइके, तनिष्क गंजम और प्रणय मरकाम ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े :- ”राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ” (NMMSS Scholarship)

  • ऋषि उइके – रैंक 5159
  • प्रणय मरकाम – रैंक 6542
  • तनिष्क गंजम – रैंक 8698

लगभग 15.38 लाख अभ्यर्थियों के बीच इन छात्रों की सफलता विद्यालय और जिले के लिए गौरव का विषय बनी।

CBSE के बाद JEE में भी सफलता

गौरतलब है कि इस वर्ष CBSE कक्षा 10वीं के परिणामों में भी विद्यालय ने जिले में अग्रणी स्थान प्राप्त किया था। अब JEE Mains में सफलता ने इस उपलब्धि को और मजबूत किया है।

यह भी पढ़े :- MP Board Result 2026: छिंदवाड़ा का शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में 13 छात्र प्रदेश टॉप-10 में शामिल

बिना कोचिंग हासिल की सफलता

विद्यालय के प्राचार्य हबीब खान ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने बाहरी कोचिंग के बजाय केवल विद्यालय में अध्ययन करते हुए यह सफलता प्राप्त की, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़े :- शासकीय विद्यालयों के बच्चों का भविष्य हमारी जिम्मेदारी: कलेक्टर नेहा मीना

शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बढ़ता प्रदर्शन

पिछले कुछ वर्षों से विद्यालय के छात्र न केवल बोर्ड परीक्षाओं बल्कि NEET और JEE जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता और मार्गदर्शन का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।

https://jeemain.nta.nic.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!