जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति बैठक संपन्न
सिवनी 04 मार्च 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय परामर्शदात्री बैठक का आयोजन मंगलवार 4 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने बैंकवार सेक्टरवार लोन वितरण की स्थिति का अवलोकन कर शासन के प्राथमिकता वाले क्षेत्र में अधिकतम ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी बैंकर्स को केसीसी, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजना में अधिकतम ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने सिवनी नगरपालिका क्षेत्र के पीएनबी बैंक में लम्बित प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के ऋण वितरण के आवेदनों को तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर सुश्री जैन ने आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों को लक्ष्यानुसार क्रेडिट लिंकेज वितरण की बैंकवार समीक्षा कर सभी शाखाओं से समूहों को क्रेडिट लिंकेज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम स्वनिधि की समीक्षा कर समय पर अपना ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को पात्रता अनुसार 10 हजार से 20 हजार तथा 20 हजार से 50 हजार का ऋण प्राथमिकता से देने के निर्देश दिये।
कलेक्टर सुश्री जैन ने सभी बैंकर्स को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना से अधिकतम हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम,पीएम एफ एम ई के लंबित प्रकरणों में बैंकर्स को पात्रतानुसार ऋण वितरण के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर सुश्री जैन ने पशुपालन विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओ एवं केसीसी प्रकरणों के निराकरण स्थिति, जनजातीय कार्यविभाग अंतर्गत संचालित की जा रही बिरसामुंडा रोजगार योजना एवं टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना, अंत्यव्यवसायी अंतर्गत संत रविदास स्वरोजगार योजना तथा डॉ. भीमराव आर्थिक कल्याण योजना की समीक्षा कर बैंकों में लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह कलेक्टर सुश्री जैन ने मिशन जीवन पर्यंत योजना अंतर्गत अधिकतम मुख्?यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभांवित महिला हितग्राहियों को योजना से जोडऩे में बैंकर्स की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सभी बैंकों प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।





