अतिक्रमण हटाने बुलडोजर वाली कार्यवाही हो सकती है
Seoni 06 March 2025
सिवनी यशो:- जोड़ा पुल से लेकर नगझर तक शहर का मुख्य मार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है । मार्ग निर्धारित डीपीआर के अनुसार बनाने के लिये सीमा में हुये अतिक्रमण को हटाने के लिये प्रशासन सख्त नजर आ रहा है । जानकारी के अनुसार प्रशासन संबंधितो से इस संबंध में चर्चा भी कर रहा है और इसके साथ ही राजनैतिक दलों से अपेक्षा भी व्यक्त कर चुका है कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्थित करने में सहयोग करें । निर्माण एजेंसी के साथ राजस्व एवं नजूल विभाग द्वारा जो नाप किया गया है उस नाप के चिन्हित अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही एक दो दिन में तेजी से चल सकती है । प्रशासन द्वारा गुरुवार को सीमा तय करते हुये चूने से लाइनिंग की जा चुकी है और सभी संबंधितो से स्वेच्छा से सहयोग का आग्रह भी किया गया है , परंतु कुछ व्यक्तियों के प्रतिष्ठान या भवन इसी लाइन में आधिकारिक दस्तावेजों वाले है । ऐसे कु स्थान कार्रवाई से मुक्त रह सकते है।
सिवनी विधायक ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अतिक्रमणकारियों के पक्ष में नहीं है और उन्होंने सभी से आग्रह पूर्वक कहा भी है कि नगर विकास में सहयोग करें हालांकि उन्होंने फुटपाथ विक्रेताओं के लिये व्यवस्था देने के लिये भी नगरीय प्रशासन को कहा है ।
सड़क के किनारे जो अतिक्रमण है उन्हें हटाने के लिये नगर पालिका नोटिस जारी भी कर चुकी है । जानकारी के अनुसार इन अतिक्रमणों को हटाने के लिये प्रशासन बुलडोजर वाली कार्यवाही भी सकता है । प्राप्त हो रही खबरों के अनुसार प्रशासन इस दिशा में कार्यवाही के लिये मन बना चुका है और प्रशासन का रूख भी स्पष्ट दिख रहा है कि सड़क को डीपीआर के हिसाब से बनाने के लिये अतिक्रमण हटाने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है ।





