WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाराजनीति

कांग्रेस सेवादल ने घोषित किए शहर क्षेत्र में पांच अध्यक्ष

Chhindwara 07 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कांग्रेस सेवादल के द्वारा छिन्दवाड़ा शहर के पांच क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति उपरांत कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष के द्वारा उप ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं जो निम्नानुसार है। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले के द्वारा शहर में पूर्व क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र, उत्तर क्षेत्र व मध्य क्षेत्र में क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेश भावे, दक्षिण क्षेत्र अध्यक्ष देशराज बारस्कर, कार्य. अध्यक्ष रवि खिलवाड़ी, प्रभारी गजेन्द्र खेरकर मनोनीत किए गए हैं। पूर्व क्षेत्र अध्यक्ष पद पर दिवाकर बोरकर, उत्तर क्षेत्र अध्यक्ष रमजान खान, मध्य क्षेत्र विक्रम बन्देवार मनोनीत किए गए हैं।

अनिल सातनकर को सौंपी जिम्मेदारी

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!