WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

फुटपाथ व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान दिलाने विधायक दिनेश राय मुनमुन हुये सक्रिय

Seoni 07 March 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शुक्रवार को अस्थाई पालिका बाजार का नगर पालिका अधिकारियों के साथ जायजा लिया। श्री राय ने सिवनी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत प्राइवेट बस स्टैण्ड के पीछे स्थित मैदान पहुंचकर नगर पालिका अधिकारियों के साथ जायजा लिया, तथा कहा कि अतिक्रमण से प्रभावित फुटकर विक्रेताओं को रोजगार के लिए तत्काल मैदान मे अस्थाई रूप से पालिका बाजार बनाकर जगह दी जाये।

इसके साथ ही विधायक श्री राय ने कहा कि आने वाले समय मे बाजार को और विकसित एवं व्यवस्थित किया जाये। जिससे फुटपाथ के फुटकर विक्रेताओं को भी रोजगार मिल सके। इसके पश्चात विधायक श्री राय ने नागपुर रोड स्थित गोपिका माल पहुंचकर ब्लैक बेरी स्टोर का फीता काट कर शुभारंभ किया तथा संचालक और पारिवारिक परिजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।

अतिक्रमण हटाने बुलडोजर वाली कार्यवाही हो सकती है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!