छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

17 मार्च को रेल्वे स्टेशन छिंदवाड़ा से विशेष ट्रेन करेगी प्रस्थान

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन अयोध्या तीर्थ स्थल के लिये ….

Chhindwara 15 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 17 से 22 मार्च 2025 तक वाराणसी (काशी)-अयोध्या तीर्थ स्थल की यात्रा होगी। इसके लिये रेल्वे स्टेशन छिंदवाड़ा से 17 मार्च सोमवार को प्रात: 8 बजे विशेष ट्रेन प्रस्थान करेगी । कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, आयुक्त नगरपालिक निगम, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत वाराणसी (काशी)-अयोध्या तीर्थ स्थल जाने वाले चयनित यात्रियों को 17 मार्च 2025 को प्रात: 7 बजे तक रेल्वे स्टेशन छिंदवाड़ा में लेकर उपस्थित रहें और ट्रेन में बैठाने की कार्यवाही सुनिश्चित करायें ।

यात्रियों को रेल्वे स्टेशन छिंदवाड़ा में ट्रेन में बैठाने का संपूर्ण दायित्व आयुक्त नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छिंदवाड़ा का रहेगा। चयनित यात्री अपने साथ यात्रा टिकिट और फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पेन कार्ड आदि शासन द्वारा जारी इनमें से कोई एक आवश्यक रूप से साथ में लायें ।

सभी संबंधित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में चयनित यात्रियों को ट्रेन की समय सारणी से अवगत कराया जा चुका है । संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छिंदवाड़ा व मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद एवं कर्मचारियों को यह निर्देश भी दिये गये हैं कि तीर्थ यात्रा में जाने वाले तीर्थ यात्रियों की गणना कर उनके साथ पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से भेजें तथा तीर्थ यात्रियों को छिंदवाड़ा रेल्वे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन में बैठाकर जिला कार्यालय में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button