WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

जैन समाज ने मनाया अष्टान्हिका महापर्व

श्री आदिनाथ जिनालय में हुआ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान

Chhindwara 15 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सकल जैन समाज के साथ श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के जिनशासन सेवकों ने फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक अनादि निधन शाश्वत महापर्व अष्टान्हिका की मंगल आराधना करते हुए जिनशासन की मंगल प्रभावना की।
फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने बताया कि मंगलमय प्रसंग पर सभी ने नौ दिनों तक अहिंसा स्थली गोल गंज स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जिनालय में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के माध्यम से सिद्ध परमेष्ठि भगवन्तों का गुणगान किया, जिसका कुशल निर्देशन मंगलायतन अलीगढ़ से पधारे विद्वान पंडित अशोक कुमार लुहाडिय़ा, मंगलार्थी समकित शास्त्री एवं स्थानीय विद्वान पंडित ऋषभ शास्त्री द्वारा किया गया।

*मंगल प्रवचनों का मिला लाभ -*

इस अवसर पर सकल समाज को स्वाध्याय भवन में पंडित अशोक लुहाडिय़ा द्वारा एवं मंगलार्थी समकित शास्त्री के मंगल प्रवचनों का लाभ मिला जिसमें उन्होंने बहुत ही सरल एवं सुगम शैली में जैन दर्शन का महत्व सहित प्राण जाए पर प्रतिज्ञा न जाए के साथ जीवन में सहजता का महत्व बताया जिसका लाभ बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने लिया।

*ये रहे सौभाग्यशाली परिवार -*

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के मुख्य आयोजक बनने का सौभाग्य श्रीमती चंदाबाई समता जैन कोहिनूर परिवार को मिला जिनके साथ अन्य परिवारों में छाया प्रकाश जैन अहिंसा परिवार, प्रमिला अशोक कुमार वैभव परिवार, चम्पादेवी जुगराज जैन रंग महल परिवार, अर्चना प्रसन्न जैन वकील साव परिवार, रानी डॉ. के. सी. जैन परिवार, सरोज अजित जैन परिवार, जयन्ती महेन्द्र? बाबू पारसमणी परिवार, सरिता अरविंद जैन परिवार, आशा कौशल विजय कौशल परिवार, सुनीता विनोद जैन परिवार, उषाकिरण समंत जैन महावीर ज्वेलर्स परिवार, कमला पीतांबर लाल पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ। जिनके शुभ भावों की सभी ने अनुमोदना की ओर विधान के पश्चात वीतराग भवन में आयोजित साधर्मी वात्सल्य में हिस्सा लिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!