WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

शिक्षक होली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न

Seoni 15 March 2025
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश शिक्षक कल्याण सहकारी समिति सिवनी तथा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के सहयोग से शिक्षक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन सिवनी में स्थित शिक्षक सदन स्टेट बैंक के सामने आयोजित किया गया इस सम्मेलन में लगभग शहरी आचल के 70 शिक्षकों ने अपनी सहभागिता प्रदान की इस सम्मेलन की अध्यक्षता सिवनी जिले के समाजसेवी तथा रेड क्रॉस समिति के अंतर्राष्ट्रीय सचिव तपिश सोनी की अध्यक्षता में इस समारोह का शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर सिवनी के साहित्यकार रमेश श्रीवास्तव चातक पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक छीद्धिलाल श्रीवास राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक शशिकांत नेमा एवं ग्राम भारती की ओर से राजेंद्र जैन की उपस्थिति में यह शिक्षक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर शिक्षक कल्याण सहकारी समिति के अध्यक्ष दुर्गा शंकर श्रीवास्तव द्वारा समिति के उद्देश्यों का सभी के समक्ष जानकारी प्रदान की गई इस अवसर पर समिति के सचिव से धन्नालाल गौर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की ओर से पूर्व अध्यक्ष विजय शुक्ला अनिल शर्मा वर्तमान अध्यक्ष अविनाश पाठक कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल पट ले एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे शिक्षक मिलन समारोह में पुष्प एवं गुलाल द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर रमेश श्रीवास्तव द्वारा होली के उत्सव एवं रंगों के महत्व की जानकारी प्रदान की गई पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक श्रीवास जी द्वारा सभी शिक्षकों से समाज में अपना स्थान बनाए रखने की बात कही गई अंत में होली मिलन के पश्चात सभी शिक्षकों ने स्वल्पाहार ग्रहण किया तथा अंत में होली मिलन के पश्चात सिवनी जिले के वरिष्ठ शिक्षक श्री गणेश सिंह ठाकुर एवं लेखपाल श्री नरेंद्र सिंह बघेल को शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई कार्यक्रम का संचालन विजय शुक्ला द्वारा किया गया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!