नगरवासियों ने गले लगकर एक दूसरे को दी होली पर्व की बधाई
Seoni 16 March 2025
बरघाट यशो:- बरघाट नगर सहित ग्रामीण इलाकों में रंगोत्सव होली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । शुक्रवार को सुबह से युवाओं की टोली रंग गुलाल खेलते हुए नजर आए। बच्चे भी हाथ में रंग भरी पिचकारी लिए होली खेलते रहे महिलाओं की टोली एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई शुभकामनाएं देती रही, नगर में जगह जगह होलिका दहन के पश्चात एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी गई, ढोल, मंजीरे, तासे की धुन पर फाग गीत गाकर लोगों ने खूब रंग जमाया, उत्साह और उमंग के साथ लोगो ने होली मनाई गई।
ग्रामीण इलाकों में भी जमकर रहा माहौल
बरघाट नगर सहित आसपास ग्रामीण इलाकों में भी होली का माहौल जमकर दिखाई दिया। ढोल नगाड़ों की धुन पर लोग जमकर थिरकते हुए नजर आए लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई, शुभकामनाएं दी बच्चों और युवाओं में होली का उत्साह देखा गया। सुबह से ही छोटे-छोटे बच्चे हाथों में पिचकारी और रंगों की बाल्टियां लिए एक-दूसरे पर रंग डालते नजर आए। युवाओं की टोली ढोल-नगाड़ों के साथ होली खेलती दिखी और बुजुर्ग भी इस खुशी में शामिल हुए, नगर में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया।





