छिंदवाड़ा

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को निमंत्रण दिया वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने

Chhindwara 27 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:-वैश्य महासम्मेलन म.प्र. के संगठन महामंत्री विजय झांझरी के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री रमेश जाख़ोटिया, संभागीय अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, जिलाध्यक्ष अनिल सिंघई, कोषाध्यक्ष प्रशांत सोनी आशीष जैन, आशीष पाटोदी, बृजेश काल्पिवार, धर्मेन्द्र साहू, विशाल माहेश्वरी एवं मयंक नेमा ने कलेक्टर शीलेंद्र सिंहजी से मुलाकात किए एवं 27 अप्रैल को होने वाले मुम्बई के सुप्रसिद्ध शुगर के डॉ. प्रदीप गाडगे के आगमन तथा सेमिनार की जानकारी देकर उपस्थित रहने हेतु निवेदन किया उक्ताशय की जानकारी देते हुए वैश्य महासम्मेलन म.प्र. ईकाई छिन्दवाड़ा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंघई ने बताया कि कलेक्टर साहब ने संगठन के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए उपस्थित रहने का आश्वासन भी दिए है , वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष नीरज भारद्वाज ने छिंदवाड़ा के नागरिकों से शिविर एवं सेमिनार का लाभ लेने का निवेदन भी किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button