Chhindwara 27 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अदिति जोशी द्वारा निशुल्क नाट्य नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विश्व रंग मच पर नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ. नुक्कड़ नाटक आदिरंग का मंचन किया गया छिंदवाड़ा को रंगमंच की दुनिया में बुलंदियों में पहुंचने वाले रंगकर्मी जिसमे डॉक्टर पवन नेमा जो छिंदवाड़ा में 28 सालो से रंगमंच कर रहे है ।
प्रवीण चौरागड़े छिंदवाड़ा से पहली बार जिनका चयन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में हुआ अदिति जोशी जिनके किये गये दो नाटक भारत रंग महोत्सव के विश्व रंग में चयनित हुए इस कार्यशाला में हम बच्चों को नि:शुल्क अभिनय और नृत्य सिखा रहे हैं ।
कार्यशाला का मार्ग दर्शन डॉक्टर पवन नेमा द्वारा, निर्देशन आदित्य जोशी द्वारा किया जा रहा हैं कार्यशाला प्रवीण चौरागड़े के महाअभियान हर घर अभिनय हर नाट्य घर घर रंगकर्मी हर घर रंगकर्मी के अंतर्गत किया जा रहे हैं श्री दत्तात्रेय भदाड़े आयुष अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा सम्मानित किया गया ।



