WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

नरवाई जलाने पर कार्यवाही सुनिश्चित करें – कलेक्टर

Seoni 27 March 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में पिछले दिनों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई
कलेक्टर सुश्री जैन ने फसल कटाई उपरांत नरवाई जलाने की घटनाओं को संज्ञान लेकर राजस्व एवं कृषि अधिकारियों संबंधित व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को नरवाई प्रबंधन के विकल्पों का मैदानी स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया है।

कलेक्टर सुश्री जैन ने गेहूं उपार्जन व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की, उन्होंने अनुभागवार पंजीकृत किसानों, गेहूं के रकबे के साथ उपार्जन के लिए बनाए गए केन्द्रों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्रों एवं पंजीयन केन्द्रों में किसानो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को भी रबी फसल सत्यापन कार्यों को भी तेजी से पूरा करने के लिए निर्देशित किया है।

कलेक्टर सुश्री जैन ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवीन हितग्राहियों को जोडऩे के लिए चलाये जा रहे सर्वे प्रगति की समीक्षा कर सभी जनपदों के अधिकारियों को लंबित ग्रामों में सर्वे कार्य तेजी से पूरा करने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में वॉटर हार्वेस्टिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, उन्होंने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को कार्यों को पूरी गुणवत्तापूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया है। बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने जलगंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों को लेकर भी सभी एसडीएम एवं सीईओ जनपदों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने 30 मार्च से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान अंतर्गत जल संरचनाओं जैसे नदी, तालाब, बावड़ी की साफ-सफाई जनसहयोग से चलाया जायेगा। उन्होंने विकासखंडवार जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों के साथ प्लानिंग कर अभियान के क्रियान्वयन के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, खेतों में नरवाई जलाने पर होगी दंडात्मक कार्यवाही

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!