WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

15 मिनट में 13 एकड़ जमीन में लगी खड़ी फसल जलकर हुई खाक

छपारा के खटकर गांव की घटना..

Seoni 28 March 2025
छपारा यशो:-  सिवनी जिले में लगातार गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं ।
जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आज सुबह 10 बजे गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की घटना सामने आई है ।
जिसमें सिवनी जिले के छपारा तहसील के खटकर गांव में मतीन पटेल के खेत में लगी गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शी किसानों की माने तो महज 15 मिनट में 13 एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई ।
घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे दमकल वाहन में और स्थानीय किसानों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल राजस्व विभाग से पटवारी ने पहुंचकर मौके का जायज लिया है। गेहूं की खेतों की खड़ी फसल जलने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!