छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
जिला माली समाज विकास परिषद की बैठक आज
11 अप्रैल को आयोजित महात्मा फुले जयंती एवं भव्य वाहन रैली हेतु बनेगी रणनीति
Chhindwara 29 March 2029
छिंदवाड़ा यशो:- जिला माली समाज विकास परिषद के प्रचार मंत्री गणेश कारटे द्वारा बताया गया कि जिला माली समाज अध्यक्ष भाउराव चरपे ने बताया कि आज जिला माली समाज विकास परिषद की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन आज दिनांक 30.03.2023 दिन रविवार को दोपहर 2 बजे जिला माली समाज भवन बरारीपुरा छिंदवाड़ा में किया गया है ।
इस बैठक में आगामी 11 अप्रैल को आयोजित महात्मा फुले जयंती एवं भव्य वाहन रैली निकालने हेतु रणनीति बनायी जायेगी एवं सर्व सम्मति से प्रमुख प्रस्ताव पास किये जायेंगे । उन्होने समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सभी सामाजिक बंधुओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ।





