WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

रेत के ढेर में मिली लाश, कंडक्टर की रहस्मयी मौत

Seoni 31 March 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के केवलारी में एक ट्रक कंडक्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बजरंग कॉलोनी में रेत के ढेर से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान बगलई निवासी सतीश बघेल (38) के रूप में हुई है। वह राजेश पटेल के ट्रक में कंडक्टर का काम करता था। परिजनों के अनुसार, सतीश 28 मार्च को काम पर गया था और तब से लापता था।

सूचना मिलते ही एसडीओपी आशीष भराडे, थाना प्रभारी ब्रजेश उइके, एसआई विक्की धुर्वे और संजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को रेत के ढेर से निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए केवलारी सिविल अस्पताल भेजा गया है।

थाना प्रभारी ब्रजेश उइके ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!